फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्गर-पिज्जा खाने से चली गई आंखों की रोशनी

Thu, 05 Sep 2019 10:19 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 05 Sep 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
teenager has gone blind after eating junk food from 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर

हम सभी जानते हैं कि जंक फूड खाने से हमारी सेहत खराब होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जंक फूड का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी गायब हो सकती है। आप इस बात को जानकर हैरान न हों यह बिल्कुल सच्ची घटना है। दरअसल, ब्रिटेन में 17 साल के किशोर की आंखों की रोशनी चली गई और कम सुनाई भी देने लगा। इसका कारण यह है कि वह पिछले दस साल से चिप्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सॉसेज के अलावा कुछ खाया ही नहीं। पूरे दस साल तक वह जंक फूड पर ही निर्भर रहा। ब्रिस्टल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि ब्रिटेन में इस तरह का पहला मामला है। हालांकि किशोर को ब्रिस्टल आई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 

teenager has gone blind after eating junk food from 10 years
- फोटो : Social Media

किशोर का इलाज कर रहे डॉक्टर डेनाइज एटन का कहना है कि किशोर के खानपान में सिर्फ जंक फूड आइटम्स ही शामिल थे। उसने कभी भी कोई फल और सब्जी नहीं खाएं। और उसे अदिक फलों और सब्जियों के रंग पसंद ही नहीं है। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसकी डाइट बन गई। इसके कारण किशोर को अवॉइडेंट रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिसऑर्डर हो गया। 

teenager has gone blind after eating junk food from 10 years

डॉ एटम और उनके सहयोगियों के अनुसार उसके शरीर में विटामिन बी12 बहुत कम हो गया था, इसके अलावा कुछ दूसरे जरूरी विटामिन-मिनरल जैसे कॉपर, सेलेनियम और विटामिन डी की मात्रा भी कम हो गई। इसके कारण आंखों को ब्रेन से जोड़ने वाली ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा और आंखों की रोशनी जाती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
teenager has gone blind after eating junk food from 10 years
- फोटो : instagram

प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने के कारण सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हड्डियां भी कमजोर हो गईं। वजन, हाइट और बीएमआई भी सामान्य है। ईटिंग डिऑर्डर के चलते किशोर की यह हालत हुई है, जो इस उम्र में बच्चों को नहीं होती है। उसे विटामिन सप्लीमेंट दिए गए हैं। 

विज्ञापन
teenager has gone blind after eating junk food from 10 years
junk food

किशोर को मेंटल हेल्थ टीम की निगरानी में भी रखा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। किशोर की आंखों के बीच ब्लाइंट स्पॉट बन गए हैं। ऑप्टिक नर्व के फाइबर नष्ट हो गए हैं। इसलिए किशोर की आंखों की रोशनी का लौटना संभव नहीं है। डॉक्टर एटन का कहना है कि मां-बाप को बच्चे के खानपान की आदतों पर नजर रखनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed