Most Dangerous Dog Breeds: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। साथ ही वो मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। लेकिन इन दिनों देशभर में हर दिन लोगों पर कुत्तों के हमले मामले सामने आ रहे हैं। कुत्तों के लोगों पर हमले को देखते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्तों के बारे में बताएंगे।
Most Dangerous Dogs: दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, किसी की पलभर में ले सकते हैं जान
Most Dangerous Dog Breeds: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। साथ ही वो मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटबुल
पिटबुल भी दुनिया के खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। इस नस्ल के कुत्तों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। हालांकि माना जाता है कि यह अपने मालिक के साथ वफादारी, दोस्ताना और भरोसे के साथ रहते हैं।
जर्मन शेफर्ड
इस कुत्ते की प्रजाति जर्मनी की है। माना जाता है कि सबसे ज्यादा लोग पसंद जर्मन शेफर्ड को करते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत और निडरता के लिए दुनियाभर में जान जाते हैं। जर्मन शेफर्ड जितने खतरनाक होते हैं उतने मिलनसार भी। इनको जरा सी भी खतरे की आहट होती है, तो किसी पर भी हमला कर देते हैं। यब बहुत फूर्तीले और तेज भी होते हैं।
Dogs: हजारों साल पहले ही इंसानों के अच्छे दोस्त बन गए थे कुत्ते, जानिए क्या कहता है इतिहास
चाउ-चाउ
चीन में पाए जाने जाने चाउ-चाउ डॉग दिखने में बेहद शांत होते हैं, लेकिन इस नस्ल के कुत्ते बेहद खतरनाक होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में यह शामिल हैं। इनकी मर्जी के बिना इनके पास कोई भी नहीं जाता सकता है, क्योंकि ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।
Viral Video: दादी का बाइक वाला स्वैग, उम्र को मात देकर सड़क पर मचाया धमाल, वीडियो देख नाती-पोते भी रह गए हैरान
प्रेसा कैनारियो
दुनिया के सबसे खतरनाक प्रजाति के कुत्तों में प्रेसा कैनारियो भी शामिल है। अफ्रीका में पाए जाने वाले इस प्रजाति के कुत्तों का वजन इंसान के बराबर होता है। यह 60 किली तक होते हैं। इनको बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर यह किसी पर हमला करते हैं तो उसका बचना बेहद मुश्किल होता है।