फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rabbit Island: इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश, दुनिया कहती है ‘रैबिट आइलैंड’

Sat, 05 Feb 2022 04:28 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sat, 05 Feb 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Unique Okunoshima island in Japan where  lives only rabbits know about reason behind it
इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश - फोटो : pixabey

दुनिया अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई है। एक रहस्य सुलझता है तब तक दूसरा रहस्य सामने आ जाता है। दुनिया के हर देश में आपको कुछ ऐसी जगहें जरूर मिल जाएंगी जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। इन जगहों से जुड़ी हुई अपनी एक अलग कहानी और विशेषता होती है। इसी क्रम में पूरी दुनिया में कुछ ऐसे द्वीप भी हैं जो अपने आप में अनोखे और बेहद खूबसूरत हैं। ये द्वीप अपनी इन्हीं खूबियों के कारण पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे अनोखे द्वीप के बारे में बात करेंगे जहां इंसान नहीं रहते हैं। इस द्वीप पर सिर्फ खरगोशों का बसेरा है। यही कारण है कि इस द्वीप को "रैबिट आइलैंड" के नाम से जाना जाता है। जापान का ओकुनोशिमा द्वीप वैसे तो बहुत खूबसूरत है और यहां लोग घूमने के लिए भी आते हैं। आइए जानते हैं इस द्वीप के बारे में और भी खास बातें...

Unique Okunoshima island in Japan where  lives only rabbits know about reason behind it
इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1929 और 1945 के बीच दुनिया से छुपाकर जापान ने एक जहरीली गैस बनाई थी। ये जहरीली गैस करीब 6 हजार टन की मात्रा में बनाई गई थी। गैस के प्रभाव को टेस्ट करने के लिए इस द्वीप पर खरगोशों को लाया गया था। समय बीतने के साथ ही यहां खरगोशों की जनसंख्या में वृद्धि होने लगी। आज स्थिति ये है कि इस द्वीप पर हजारों की संख्या में खरगोश है। 

Unique Okunoshima island in Japan where  lives only rabbits know about reason behind it
इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश - फोटो : Pixabay

इस द्वीप पर खरगोशों की इतनी ज्यादा संख्या होने की एक और वजह का पता चला है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों की प्रभावशीलता का परीक्षण करने के लिए इन खरगोशों को इस द्वीप पर लाया गया और छोड़ दिया गया। हालांकि, जापान सरकार का कहना है कि उन खरगोशों को उसी समय नष्ट कर दिया गया था। सरकार ये भी कहती है कि जो खरगोश अभी है उनका उस समय के खरगोशों से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Okunoshima island in Japan where  lives only rabbits know about reason behind it
इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश - फोटो : Pixabay

एक अन्य कहानी के अनुसार, साल 1971 में कुछ स्कूली बच्चे यहां पिकनिक मनाने आए थे। ये बच्चे अपने साथ 8 खरगोश लेकर आए थे। आज इन्हीं खरगोशों की संख्या बढ़कर हजारों में हो चुकी है। इस द्वीप पर इतने खरगोशों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह इनका शिकार न होना भी बताया जाता है। इस द्वीप पर कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवर नहीं पाए जाते हैं जो इनका शिकार करते हैं। इस आइलैंड पर कुत्ते बिल्ली लाना प्रतिबंधित है। ये द्वीप अब "रैबिट आइलैंड" के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर आने वाले पर्यटकों के लिए होटल और रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं। 

विज्ञापन
Unique Okunoshima island in Japan where  lives only rabbits know about reason behind it
इस टापू पर पाए जाते हैं हजारों खरगोश - फोटो : Pixabay

अब इस आइलैंड पर इतने खरगोशों की संख्या का कोई सटीक प्रमाण तो नहीं है। फिर भी आइलैंड पर खरगोशों को देखने के लिए पर्यटक हर रोज यहां आते हैं। इस आइलैंड पर एक गोल्फकोर्स भी बन चुका है। घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राइड का भी इंतजाम इस आइलैंड पर किया गया है। जिससे पर्यटक इस द्वीप पर खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकें। साल 1988 में यहां एक संग्रहालय भी खोला गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को जहरीली गैस के बारे में बताया जा सके। संग्रहालय में गैस के प्रभाव को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed