{"_id":"61fe0c00924ed450245c46d8","slug":"karnataka-student-hides-girlfriend-in-suitcase-to-take-her-out-of-hostel-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab Love: सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab Love: सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से बाहर निकाल रहा था युवक, पोल खुली तो हुआ ये हाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है। इस महीने में लड़का और लड़की अपने दिल की भावनाएं एक-दूसरे से जाहिर करते हैं। वैसे तो ये पूरा महीना ही प्यार का माना जाता है, लेकिन 7 से 14 तारीख तक एक सप्ताह प्यार करने वालों के लिए खास होता है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दौरान मिलना-जुलना भी काफी होता है। कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताने के नए-नए तरीके भी खोजते रहते हैं। आम तौर पर प्रेमी जोड़े अपने साथी से मिलने के लिए पार्क, मॉल या सिनेमा हॉल को चुनते हैं, लेकिन एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस प्रेमी जोड़े ने मिलने के लिए सबसे अलग जगह को चुना, जिसके बाद से ये कपल देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद से इस कपल की हर जगह चर्चा हो रही है....
2 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक
- फोटो : Youtube/@AmarUjala
दरअसल, एक छात्र से उसकी प्रेमिका उसके हॉस्टल मिलने पहुंचती है। मिलने-जुलने में वक्त का पता नहीं चलता और समय काफी ज्यादा हो जाता है। जब लड़की को घर जाने की बारी आई तो दोनों के सामने समस्या हो गई की हॉस्टल से बाहर कैसे जाएं? छात्र ये भी चाहता था कि लड़की बाहर भी चली जाए और किसी को पता भी न चले। ऐसे में छात्र को एक आइडिया आता है।
3 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक
- फोटो : Youtube/@AmarUjala
उसने अपनी प्रेमिका को एक सूटकेस में बंद किया और उसे कमरे से बाहर लेकर निकल गया। जब छात्र हॉस्टल से निकल ही रहा था तभी हॉस्टल के केयरटेकर की नजर उस छात्र पर पड़ती है। जब केयरटेकर ने पूछा कि सूटकेस में क्या है तो जवाब में लड़के ने बताया कि उसने ऑनलाइन कुछ सामान आर्डर किया था, ये वही सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब केयरटेकर को लड़के पर शक हुआ तो उसने सूटकेस खोलने को कहा। पहले तो लड़के ने सूटकेस खोलने में आनाकानी की लेकिन उसे बैग खोलना ही पड़ा। सूटकेस खुलते ही केयरटेकर ने जो देखा उसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूटकेस के खुलते ही उसमें से एक लड़की बाहर निकलती है। केयरटेकर इस बात से हैरान था कि इस सूटकेस में लड़की कैसे फिट हुई होगी। हालांकि, इन दोनों के क्या नाम हैं और ये किस कॉलेज के स्टूडेंट्स हैं ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
5 of 5
सूटकेस में बंद कर गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकाल रहा था युवक
- फोटो : Pixabay
दोनों को हॉस्टल प्रबंधन ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों को उनके संबंधित हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया है। अब वे अपने-अपने घर लौट चुके हैं। इन सब में सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बिना किसी तारीख के शेयर किया गया है। ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जाता है कि ये वीडियो साल 2019 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है, लेकिन ये इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा वायरल हुआ है। अभी तक ये भी तय नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कब और कहां शूट किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में इसे कर्नाटक के किसी हॉस्टल का बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।