Unique Village: ये है दुनिया का अनोखा गांव, बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गांव में रहने वालों के पास सभी सुविधाए हैं, लेकिन यहां लोग मान्यताओं और परंपराओं का पालन करते हैं जिसकी वजह से कपड़ नहीं पहनते हैं। यह गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में स्थित है जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। इस गांव में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कोई कपड़ा नहीं पहनता है।
जर्मन में स्पीलप्लाट्ज का मतलब खेल का मैदान होता है। हर्टफोर्डशायर में स्थित यह अनोखा गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शामिल है। इस गांव में खूबसूरत मकान, स्विमिंग पूल और लोगों को पीने के लिए बीयर भी मिलती है। बताया जाता है कि 90 साल से ज्यादा समय से लोग इस अनोखे गांव में इसी तरह रह रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीलप्लाट्ज गांव में रहने वाले 82 वर्षीय इसेल्ट रिचर्डसन के पिता ने साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना की थी। उनका कहना है कि प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहे लोगों में कोई अंतर नहीं है।
इस गांव की अनोखी परंपरा को लेकर दुनियाभर के कई लोगों ने डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। इस गांव में पोस्टमैन और सुपरमार्केट से सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोग आते रहते हैं।