{"_id":"62f743930cd06c16be7168e6","slug":"ms-dhoni-puts-national-flag-on-instagram-dp-on-support-of-har-ghar-tiranga-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे धोनी, कहा- भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे धोनी, कहा- भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:11 PM IST
सार
धोनी ने शुक्रवार को अपनी प्रोफाइनल फोटो बदली और उस पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है।धोनी का 15 अगस्त से खास लगाव भी है। 2020 में 15 अगस्त को ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइनल पिक्चर पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी का हिस्सा बनते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है।
Trending Videos
2 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने शुक्रवार को अपनी प्रोफाइनल फोटो बदली और उस पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में ऊपर में संस्कृत में लिखा है- धन्य: अस्मि भारतत्वेन। इसके नीचे इस वाक्त का अर्थ लिखा है- भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं। धोनी के इस प्रोफाइल फोटो की सोशल मीडिया पर खूब बातचीत हो रही है। फैन्स उनके इस कदम की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव होते हैं। चाहे फेसबुक हो या ट्विटर या इंस्टाग्राम, धोनी ज्यादा पोस्ट नहीं करते हैं। हालांकि, हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेकर धोनी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। धोनी के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स भी इस अभियान से जुड़े हुए हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अपने घर पर तिरंगा लहराया। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील भी की।
4 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का 15 अगस्त से खास लगाव भी है। 2020 में 15 अगस्त को ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी। इसके कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास ले लिया था। धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी-20 में 1617 रन बनाए। टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए। वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।