{"_id":"62f72d5510ee1b681b315d51","slug":"royal-london-odi-cup-cheteshwar-pujara-scores-107-runs-in-79-balls-sussex-scores-22-runs-in-45th-over-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal London Cup: ससेक्स के लिए पुजारा ने खेली 79 गेंदों पर 107 रन की पारी, 45वें ओवर में बटोरे 22 रन, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Royal London Cup: ससेक्स के लिए पुजारा ने खेली 79 गेंदों पर 107 रन की पारी, 45वें ओवर में बटोरे 22 रन, VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:19 AM IST
सार
पुजारा इस मैच में ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे थे। पुजारा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वार्विकशायर ने ससेक्स को चार रन से हरा दिया।
विज्ञापन
1 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड में भारत के चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से रन निकलना जारी है। काउंटी चैंपियनशिप में कई शानदार पारियां खेलने के बाद अब पुजारा ने रॉयल लंदन वनडे कप में भी अपने फॉर्म को जारी रखा है। शुक्रवार को वार्विकशायर और ससेक्स के बीच मैच खेला गया। इस दौरान पुजारा ने ससेक्स से खेलते हुए 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेल डाली। पुजारा ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वार्विकशायर ने ससेक्स को चार रन से हरा दिया। पुजारा इस मैच में ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे थे।
2 of 6
शतक लगाने के बाद पुजारा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल लंदन कप में शुक्रवार को वार्विकशायर के कप्तान रोड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रॉबर्ट येट्स के 114 रन और कप्तान रोड्स के 76 रन की पारियों की बदौलत वार्विकशायर ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 310 रन बनाए। वार्विकशायर से खेल रहे भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा हमजा शेख ने 25 रन, माइकल बुरगेस ने 58 रन, मैथ्यू लैंब ने 17 रन, इथेन ब्रूक्स ने दो रन की पारी खेली। ससेक्स की ओर से कार्वेलास और ब्रैडली करी ने दो-दो विकेट लिए।
3 of 6
ससेक्स टीम के गेंदबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
311 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स टीम की शुरुआत खराब रही। हैरिसन वार्ड 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एलिस्टेयर ओर और टॉम क्लार्क ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। ओर 81 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्लार्क 30 रन बना सके। इसके बाद कप्तान पुजारा ने पारी संभाली और अपने दम पर ससेक्स को लक्ष्य के करीब ले गए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। टॉम एलसोप 7 रन, डेलरे रॉलिंस 11 रन, डेनियल इब्राहिम पांच रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुजारा बल्लेबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान पुजारा ने चौके-छक्के की बरसात कर दी। आखिरी छह ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 70 रन की जरूरत थी, जबकि उसके चार विकेट बचे थे। ऐसे में कप्तान पुजारा ने जिम्मेदारी उठाई और 45वें ओवर में 22 रन बटोरे। उन्होंने लियाम नॉर्वेल के इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा दो बार दो रन भाग कर बटोरे। इसके बाद पुजारा ने 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। 49वें ओवर में हैनन डेल्बी ने पुजारा को बोल्ड कर दिया और साथ ही ससेक्स की जीत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।
50वें ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 12 रन बनाने थे, लेकिन टीम सात रन ही बना सकी और वार्विकशायर ने यह मैच 4 रन से जीत लिया। पुजारा की 79 गेंदों पर 107 रन की पारी बेकार गई। वहीं, आखिर में ससेक्स के एरिस्टाइड्स कार्वेलास 14 गेंदों में 16 रन और आर्ची लेनहम पांच गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वार्विकशायर की ओर से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, ओलिवर हैनन और जॉर्ज गैरेट को दो-दो विकेट मिले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।