फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी घटना: नींद में शख्स ने निगला एयरपॉड, कुछ इस तरह से चला पता

Tue, 09 Feb 2021 02:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 09 Feb 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
us man swallows apple airpod in sleep
सीने में एयरपॉड - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के रहने वाले 38 वर्षीय ब्रैड के सीने में दर्द की शिकायत थी। ऐसे में वो इलाज के लिए अस्पताल गए। अस्पताल में हुए एक्सरे से ये पता चला कि उनके सीने में एयरपॉड अटक गया है। डॉक्टर्स ने एक्सरे में पाया कि उनके फूड पाइप में एयरपॉड दिख रहा है। हालांकि, एंडोस्कोपी के जरिए इस एयरपॉड को निकाल लिया गया है। एयरपॉड की लोकेशन ऐसी थी कि शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा और फंसा नहीं।
us man swallows apple airpod in sleep
सीने में एयरपॉड - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रैड के मुताबिक, जब वो सुबह उठे तो सीने में सिर्फ हल्का सा दर्द था। ऐसे में उन्होंने पानी से गरारा किया। लेकिन पानी से गरारा करने में उन्हें किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई। ब्रैड को कुछ शंका हुआ और उन्होंने एयरपॉड ढूंढना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन करने के बाद जब उन्हें एयरपॉड नहीं मिला, तो घरवालों ने कहा कि तुम्हारे सीने में दर्द है, हो सकता है तुमने इसे निगल लिया हो।

us man swallows apple airpod in sleep
सीने में एयरपॉड - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद ब्रैड सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां एक्सरे से ये पता चला कि उनके फूड पाइप में एयरपॉड फंसा है। ब्रैड अपने को लकी मानते हैं क्योंकि एयरपॉड की लोकेशन ऐसी थी कि शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा और फंसा नहीं। वरना सांस लेना मुश्किल हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
us man swallows apple airpod in sleep
सीने में एयरपॉड - फोटो : सोशल मीडिया

सही समय से अस्पताल पहुंच जाने के साथ ही दर्द के वजह का पता हो जाने पर डॉक्टर्स ने सर्जरी कर एंडोस्कोपी के जरिए इस एयरपॉड को निकाल लिया। सर्जरी हो जाने के बाद ब्रैड को काफी आराम मिल गया।

विज्ञापन
us man swallows apple airpod in sleep
पत्नी हीथर, 6 माह की बेटी एवियाना और बेटे ओवेन के साथ ब्रैड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ब्रैड को डॉक्टर्स ने ये चेतावनी दी थी कि एयरपॉड अपनी जगह से खिसकर पेट या फेफड़े में भी जा सकता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है। लेकिन अच्छी बात ये रही कि सर्जरी सफल रही। सर्जरी हो जाने के बाद ब्रैड आसानी से खाना खाए और ऑफिस भी गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed