फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत को झटका, करारी हार के बाद चौथे स्थान पर लुढ़का

Tue, 09 Feb 2021 02:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
World test championship Indian cricket team moved from first to fourth position in points table after losing the match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही और चौथी पारी में 192 रन पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड के हाथों 227 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई वहीं उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

World test championship Indian cricket team moved from first to fourth position in points table after losing the match
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने वाली टीम इंडिया अब लुढ़ककर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उसका जीत का प्रतिशत अब 68.3 हो गया है और वो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी नीचे चली गई है। वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर काबिज हो गई है। उसके जीत का प्रतिशत अब 70.2 हो गया है। 
 
World test championship Indian cricket team moved from first to fourth position in points table after losing the match
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम अपनी छठी श्रृंखला खेल रही है, इसमें उसने नौ मुकाबले जीते हैं, चार हारे हैं और एक ड्रॉ रहा है। वहीं इंग्लैंड टीम की बात करें तो वह भी अपनी छठी श्रृंखला खेल रही है और अब तक 11 मुकाबले जीती है, चार हारी है और तीन ड्रॉ खेले खेली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World test championship Indian cricket team moved from first to fourth position in points table after losing the match
test championship mace

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर है।  

विज्ञापन
World test championship Indian cricket team moved from first to fourth position in points table after losing the match
भारतीय टीम - फोटो : social media

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले, टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज थी। ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत 71.1 हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed