फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच गलतियां पड़ी टीम इंडिया पर भारी, वरना नहीं मिलती चेन्नई टेस्ट में शर्मनाक हार

Tue, 09 Feb 2021 01:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Feb 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Indian team crushing defeat in Chennai Test, five mistakes of captain virat Kohli proves to be costly
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। मैच के आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाजों (गिल और विराट के अर्धशतक को छोड़कर) ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर लौटी भारतीय टीम को घर में विराट की अगुवाई में हार के साथ सीरीज की शुरुआत करनी पड़ी है। ऐसे में आइए एक नजर डालते है टीम इंडिया की प्रमुख गलतियों पर जो मेजबान टीम के लिए महंगी साबित हुईं।  

IND vs ENG Indian team crushing defeat in Chennai Test, five mistakes of captain virat Kohli proves to be costly
shahbaz nadeem - फोटो : social Media

प्लेइंग XI का चुनाव:
चेन्नई टेस्ट शुरू होने से पहले टीम प्रबंधन के एक फैसले पर सवाल उठे। टीम में आखिरी मौके पर कुलदीप यादव की जगह पर रिजर्व खिलाड़ी शाहबाज नदीम को शामिल किया गया।



IND vs ENG Indian team crushing defeat in Chennai Test, five mistakes of captain virat Kohli proves to be costly
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

DRS में विराट से चूक:
विराट कोहली रिव्यू लेने में हमेशा असहज नजर आते हैं। जिस तरह से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डीआरएस को लेकर हमेशा सफल रहते थे, विराट उनके बिल्कुल विपरीत दिखते हैं। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में भी विराट की यह कमजोरी साफ दिखी। उन्होंने बहुत ही कम समय में तीन डीआरएस लिए और तीनों ही उनके पक्ष में नहीं गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Indian team crushing defeat in Chennai Test, five mistakes of captain virat Kohli proves to be costly
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

समय पर नई गेंद नहीं लेना:
मैच के दूसरे दिन के खेल में विराट ने नई गेंद लेने में देरी की। टीम इंडिया के पास आखिरी घंटे में नई गेंद लेने का विकल्प था, लेकिन कोहली से यहां पर भी चूक हुई। कोहली को लगा कि पुरानी गेंद से उनके स्पिनर विकेट निकाल लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
IND vs ENG Indian team crushing defeat in Chennai Test, five mistakes of captain virat Kohli proves to be costly
जो रूटूै - फोटो : twitter@ICC

रूट पर नहीं बना पाए दबाव:
चेन्नई में चल रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का पूरा श्रेय कप्तान जो रूट को जाता है। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 218 रन की मैराथन पारी खेली। कोहली ने भी रूट पर कोई दबाव बनाने की कोशिश नहीं की और उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी। कोहली ने रूट के खिलाफ अपने प्रमुख गेंदबाजों खास तौर पर अश्विन का इस्तेमाल कम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed