{"_id":"60223c158ebc3e4b624debe4","slug":"electric-bus-in-india-latest-news-electric-public-transportation-in-india-electric-buses-in-india-fame-india-scheme-for-electric-vehicles-fame-scheme-electric-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 212 करोड़ रुपये, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 212 करोड़ रुपये, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा
Tue, 09 Feb 2021 01:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Olectra-BYD Electric Bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
FAME-India योजना के दूसरे चरण के तहत इस साल 31 जनवरी तक खरीदी जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए लगभग 212.31 करोड़ जारी किए गए हैं। इस बारे में संसद को सोमवार को जानकारी दी गई। इको फ्रेंडली व्हीकल्स (पर्यावरण के अनुकूल वाहनों) को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने 2015 में FAME (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक) इंडिया योजना शुरू की थी। जानें क्या है यह योजना और आम लोगों को इसका क्या फायदा मिलेगा।
electric bus jammu
- फोटो : अमर उजाला
भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारी उद्योग विभाग ने मिलियन-प्लस शहरों, स्मार्ट शहरों, राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों और विशेष श्रेणी के राज्यों के शहरों से, परिचालन लागत के आधार पर इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए, एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया था।
उसके बाद, लगभग 15,000 ई-बसों की तैनाती के लिए 26 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से 86 प्रस्ताव मिले।
उसके बाद, लगभग 15,000 ई-बसों की तैनाती के लिए 26 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से 86 प्रस्ताव मिले।
electric bus
जावड़ेकर ने बताया कि परियोजना कार्यान्वयन और मंजूरी समिति ने इंट्रा-सिटी ऑपरेशन के लिए 65 शहरों / राज्य परिवहन निगम को 5,565 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दी है। समिति ने इंटरसिटी ऑपरेशन के लिए 600 इलेक्ट्रिक बसें और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी (अंतिम छोर तक गंतव्य को जोड़ने) के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा, '' फेम-इंडिया स्कीम के दूसरे चरण के तहत 31 जनवरी तक ई-बसों की खरीद के लिए लगभग 212.31 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा, '' फेम-इंडिया स्कीम के दूसरे चरण के तहत 31 जनवरी तक ई-बसों की खरीद के लिए लगभग 212.31 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
electric bus
- फोटो : amar ujala
क्या है फेम योजना
केंद्र सरकार ने 2030 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का महत्वाकांशी लक्ष्य रखा है। FAME (फेम) इंडिया योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के लिए नीतिगत ढांचा तैयार किया गया है। इस योजना के जरिए सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ाने, चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की स्थापना करना और टेक्नोलॉजी की मदद से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बेहतर बनाने का लक्ष्य तय किया है।

India's first electric bus
फेम योजना के पहले चरण को दो वर्षों के लिए अप्रैल 2015 में लागू किया गया था। इसकी समयावधि को कई बार बढ़ाया गया और 31 मार्च 2019 में पहल चरण पूरा हुआ।