{"_id":"60221b9f8ebc3ed19d77d518","slug":"virat-kohli-sarpasses-claive-llyod-and-becomes-fourth-batsman-with-most-runs-as-test-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने तोड़ा महान कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड, विपरित हालातों में ठोकी फिफ्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने तोड़ा महान कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड, विपरित हालातों में ठोकी फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता बनने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली ने चेन्नई टेस्ट यादगार बना दिया। मैच का नतीजा भले ही कुछ भी हो, लेकिन रिकॉर्ड बुक में यह मुकाबला कप्तान कोहली के करियर में एक पड़ाव के रूप में याद रखा जाएगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने कैरेबियाई दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी के 23वें ओवर में गेंदबाज डोम बेस के खिलाफ सिंगल चुराते हुए विराट सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले चौथे कप्तान बन गए।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इस मैच से पहले बतौर कप्तान वह 5220 टेस्ट रन बना चुके थे। चेपॉक स्टेडियम में क्लाइव लॉयड को पछाड़ने के लिए उन्हें 14 रन की दरकार थी। पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद अब दूसरी पारी में तीन रन बनाते ही उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : File
इस लिस्ट में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, इस खब्बू ओपनर ने बतौर कप्तान 8,659 रन बनाए हैं। दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (6,623) आते हैं। 6,542 रन बनाने वाले रिकी पोटिंग तीसरे नंबर क्रम पर हैं। अब कोहली 5234* रन के साथ चौथे नंबर पर आ गए। 5,233 रन वाले क्लाइव लॉयड पांचवें क्रम पर खिसक गए।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट स्कोरर लिस्ट में कोहली फिलहाल पांचवें नंबर पर आते हैं। सबसे आगे सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग का नंबर है। 45वें ओवर में एंडरसन के खिलाफ एक रन चुराते हुए करियर की 24वीं फिफ्टी जमाने वाले विराट से अब बड़े स्कोर की उम्मीद है ताकि छह विकेट गंवा चुका भारत यह मैच बचा सके। करियर में सातवीं बार दूसरी पारी में पचासा जड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।