Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG, 1st Test England 38 year old Pacer James Anderson, broke many records after taking three wickets in 21 balls in 4th innings
{"_id":"6022331401392f50f8052b2c","slug":"ind-vs-eng-1st-test-england-38-year-old-pacer-james-anderson-broke-many-records-after-taking-three-wickets-in-21-balls-in-4th-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"38 वर्षीय एंडरसन के आगे टीम इंडिया ने टेके घुटने, 21 गेंदों में तीन विकेट लेकर तोड़े कई रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
38 वर्षीय एंडरसन के आगे टीम इंडिया ने टेके घुटने, 21 गेंदों में तीन विकेट लेकर तोड़े कई रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेम्स एंडरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने दिन के अपने पहले स्पेल में पिच के क्रैक का भरपूर फायदा उठाया और अपनी रिवर्स स्विंग से टीम इंडिया के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।
2 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter
एंडरसन ने यहां आखिरी दिन के अपने पहले ओवर में ही भारतीय टीम को दो झटके दिए और उसके बाद तीन ओवर के बाद तीसरा विकेट भी हासिल किया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों के अंदर ही भारत के शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखा दी। इस दौरान इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने कई उपलब्धियां भी हासिल की।
3 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter@ICC
एंडरसन के करियर में यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक ही ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू टेस्ट और फिर 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
james anderson
- फोटो : File
यही नहीं जेम्स एंडरसन 30 वर्ष की उम्र के बाद सबसे अधिक 343* विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कैरेबियाई दिग्गज कर्टनी वाल्श (341) को पीछे किया।
विज्ञापन
5 of 5
रहाणे-एंडरसन
- फोटो : social media
इसके अलावा एंडरसन अब इंग्लैंड की तरफ से चौथी पारी में सर्वाधिक 81 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद इस स्टुअर्ट ब्रॉड (79) विकेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।