{"_id":"5c48253dbdec22737a36706c","slug":"weird-jellyfish-washes-up-on-new-zealand-beach-looks-like-strange-volcano","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र किनारे दिखी अजीब सी चीज, पहले लगा ज्वालामुखी है, बाद में सामने आई खतरनाक सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
समुद्र किनारे दिखी अजीब सी चीज, पहले लगा ज्वालामुखी है, बाद में सामने आई खतरनाक सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Jellyfish
- फोटो : EVE DICKINSON
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए समुद्र के किनारे जाया करते हैं, क्योंकि वहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। न्यूजीलैंड में भी एक परिवार ऐसे ही ऑकलैंड के वार्कवर्थ में स्थित पाकिरी बीच पर घूमने गया हुआ था, जहां एक अजीब सी चीज देखकर वो चौंक गए। वो अजीब सी चीज किसी शेर के गले के बालों की तरह दिख रही थी और काफी बड़ी भी थी। ऐसी चीज उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी थी।
2 of 6
Jellyfish
- फोटो : EVE DICKINSON
ईव और एडम डिकिंसन के दोनों बच्चों ने उस अजीब सी दिखने वाली चीज के साथ फोटो भी खिंचाई, लेकिन तब तक उन्हें पता नहीं था कि वो चीज आखिर क्या है। उन्होंने बताया कि अपने ढेर सारे रंगों की वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रही थी, और उसकी बनावट भी काफी सुंदर थी। पहले उनके बच्चों को लगा कि वो चीज कोई ज्वालामुखी है।
3 of 6
Jellyfish
- फोटो : EVE DICKINSON
ईव और एडम डिकिंसन को बाद में पता चला कि वो अजीब सी दिखने वाली चीज एक जेलीफिश है, जो समुद्र में पानी के तेज बहाव के साथ किनारे पर आ गई थी। वैसे आमतौर पर जेलीफिश बहुत ही खतरनाक मानी जाती है, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उस जेलीफिश के पास उन्होंने काफी समय बिताया, लेकिन उसने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jellyfish
- फोटो : EVE DICKINSON
उस परिवार ने बताया कि बीच पर चारों ओर काफी सारी जेलीफिश पड़ी हुईं थीं, लेकिन उन्होंने आजतक शेर के बालों जैसी जेलीफिश नहीं देखी थी। वो अविश्वसनीय थी और उसके जैसी बीच पर और कोई भी जेलीफिश नहीं थी। यह घटना पिछले साल सितंबर महीने की है।
विज्ञापन
5 of 6
Jellyfish
- फोटो : Social media
समुद्री जीव विज्ञान तकनीशियन डायना मैकफर्सन के मुताबिक, शेर के बालों जैसी दिखने वाली जेलीफिश का नाम सियानिया रोसिया है। यह न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली जेलीफिश है। यह ज्यादा जहरीली तो नहीं होती हैं, लेकिन उनके डंक से झटका जरूर लग सकता है। उनके टेंटेकल्स में जहर होता है, जो उनके पास आने पर लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।