फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने शराब के नशे में बेटे के साथ कर दिया ऐसा काम, जानकर होंगे हैरान

Sun, 07 Oct 2018 01:56 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 01:56 PM IST
Mother stabbed her baby after drunk
d
रूस के दक्षिण पश्चिमी इलाके में रहनेवाली एक मां ने शराब के नशे में अपने ही बेटे संग ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी। इस एक घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कोई मां भला अपनी ही संतान के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।



 
Mother stabbed her baby after drunk
d
मां ने शराब पीकर बेटे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। डेली मेल में छपी रिपोर्ट की मानें तो एडलिना कारिनसोवा नामक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में बच्चे की जान बच गई। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार कर इस संबंध में पूछताछ की तो उसने ऐसी बात बताई कि पुलिसवाले भी सुनकर हैरान थे। 
 
Mother stabbed her baby after drunk
aa
दरअसल, एडलिना ने हमले का कारण बताया। उसने पुलिस को कहा, 'एडलिना अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक अन्य महिला मित्र के साथ शराब पी रही थी। इस बीच तीनों किचन में थे और पार्टी सेलीब्रेट कर रहे थे। किसी बात को लेकर उसका अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया। दोनों की लड़ाई का शोरगुल सुन 8 महीने का बच्चा तोलिक नींद से जग गया और तेज-तेज रोने लगा।

 
विज्ञापन
Mother stabbed her baby after drunk
aa
इसके बाद महिला ने मासूम के साथ दिल दहला देने वाला काम किया। शराब के नशे में चूर एडलिना भूल गई कि वह उसकी अपनी औलाद है और उसने बच्चे के रोने की आवाज से चिड़चिड़ाकर अपने बेटे की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।
 
Mother stabbed her baby after drunk
aa
गनीमत रही कि एडलिना की महिला मित्र ने बच्चे को उसकी गिरफ्त से वक्त रहते छुड़ा लिया। इसके बाद एडलिना की महिला दोस्त ने  पुलिस और ऐम्बुलेंस दोनों को फोन किया। बच्चे की जान बचा ली गई है। उसके गर्दन और पेट पर गहरे जख्म हैं। वहीं एडलिना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed