{"_id":"5b14c2124f1c1ba36e8b61b7","slug":"pakistani-vj-and-actor-urwa-hocane-counter-swara-bhaskar-for-contradicting-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAK के खिलाफ स्वरा भास्कर ने दिखाए तेवर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने जवाब से बोलती कर दी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PAK के खिलाफ स्वरा भास्कर ने दिखाए तेवर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने जवाब से बोलती कर दी बंद
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Urwa Hocane and Swara Bhasakar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एकट्रेस स्वरा भास्कर इन विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई है जिसमें स्वरा ने कई बोल्ड सीन किए हैं। इस चलते फिल्म का पाकिस्तान में भी कड़ा विरोध होने लगा। इस चलते फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।
स्वरा भास्कर
इस बात से खफा हुई स्वरा ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर डाली। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। इतना ही नहीं पाकिस्तानी वीजे व एक्ट्रेस उर्वा होकेन ने स्वरा की जमकर आलोचना की है। उर्वा ने बीते रविवार को दो अलग-अलग क्लिप शेयर किए। इसमें से एक क्लिप में पाकिस्तानी चैनल को दिए गए स्वरा के एक इंटरव्यू को दिखाया गया है। इसमें वह पाकिस्तान की खूब बढ़ाई करती देखी जा सकती हैं। वहीं दूसरा क्लिप वह है जिसमें स्वरा वीरे दी वेडिंग की टीम के साथ राजीव मसंद को इंटरव्यू दे रही है। यहां वह पाकिस्तान की जमकर बुराई कर रही है। इन दोनों क्लिप को ट्विटर के जरिए उर्वा ने स्वरा को टैग किया है जिसमें उन्होंने लिखा 'क्या अब मुझे कुछ कहने की जरूरत है?'
Need I say more ?! @ReallySwara pic.twitter.com/KvJm2swdCL
— URWA HOCANE (@VJURWA) June 2, 2018
urwa hocane
दरअसल, स्वरा ने कहा था कि पाकिस्तान एक "फेलियर स्टेट" है। उर्वा ने स्वरा को याद दिलाते हुए कहा कि आप ही ने 2015 में पाकिस्तान को अपने द्वारा घूमे गए सभी देशों में सबसे अच्छा देश करार दिया था और आज आप अपनी ही बात से पलट गईं। उर्वा ने अपने ट्वीट में कहा, 'पाकिस्तान बीते कुछ सालों में सभी क्षेत्रों में बेहतर ही हुआ है चाहे वह लोगों के बड़े दिल की बात हो या अपने मेहमानों के स्वागत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar
स्वरा ने दूसरे क्लिप में यह भी कहा कि पाकिस्तानी लोग जो शब्दावली बोलने के लिए इस्तेमाल करते हैं वह हमारी शब्दावली से कहीं ज्यादा बदतर' है। इस पर उर्वा ने स्वरा भास्कर की खिंचाई करते हुए कहा कि ऐसा बयान आपको एक जाहिल शख्सियत के रूप में दिखाता है जो अपने ही बयानों में विरोधाभासी है। यह एक असफल देश नहीं है बल्कि आप खुद एक असफल शख्सियत बन गई हैं। एक असाधारण देश की नागरिक की तरफ से।' बता दें स्वरा भास्कर इस फिल्म में किए गए एक सीन को लेकर भी ट्रोल हो रही है। फिल्म में एक सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) करती नजर आ रही हैं।