{"_id":"5befc410bdec22695c1f6b80","slug":"people-and-teenagers-drink-used-sanitary-pads-boiled-dirty-water-in-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में सैनेटरी पैड उबालकर पी रहे हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस देश में सैनेटरी पैड उबालकर पी रहे हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
Link Copied
नशे के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। नशा एक ऐसी बला है जिसको लग जाए समझो वो खत्म। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। नशे के लिए ड्रग्स, शराब, गांजा इत्यादि के सेवन के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन इंडोनेशिया के इस नशे को जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : social media
क्या आप कभी कल्पना कर सकते हैं कि महिलाओं के पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए गए सैनेटरी पैड और डायपर को पानी में उबालकर यहां के लोग पी रहे हैं। यकीनन नहीं, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। चौंकिए नहीं दरअसल, इंडोनेशिया में महिलाओं और बच्चों के प्रयोग किए हुए सेनेटरी पैड और डायपर का प्रयोग नशे के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
यहां के लोग प्रयोग किए जा चुके सेनेटरी पैड और डायपर को पानी में उबालकर इसका लिक्विड बना रहे हैं। उबलने के बाद जो बचता है उससे नशा करते हैं। 13 से 16 साल के टीनेजर इस नशे की काफी गिरफ्त में हैं। एक रिपोर्ट में अनुसार इस उबले पानी को पीने से अजीबो-गरीब नतीजी सामने आ रहे हैं। इस लिक्विड को पीने से बच्चों को हवा में उड़ने का एहसास होता है।
4 of 5
एक 14 साल के बच्चे ने खुद स्वीकारा है कि वो इस पानी को दिन में तीन बार पीता है मतलब सुबह दोपहर और शाम नशे के तौर पर पीता है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के जो युवा पैसों की कमी के चलते शराब या सिगरेट जैसा नशा नहीं कर सकते हैं, वो लोग कूड़े के ढेर से सैनेटरी पैड चुनकर उसे उबालकर नशा कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डॉक्टर्स के मुताबिक नशे के लिए सैनेटरी पैड का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। इंडोनेशिया में इसे लेकर कई बार लोगों को चेताया भी जा चुका है। आपको बता दें कि सैनेटरी पैड में सोडियम पॉलीक्राइलेट होता है, जो मासिक धर्म के दौरान ब्लड को सोखने में मदद करता है। इसी से लोगों को नशा होता है। इसे उबालकर लोग नशा करते हैं, लेकिन ये जानलेवा हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।