{"_id":"5c0e44dbbdec22419b5deaa6","slug":"population-decline-of-serbia-and-government-calls-couples-do-not-delay-increase-birth-rate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घटती जनसंख्या से परेशान यह देश, जनता को फरमान 'जल्दी पैदा करो बच्चे'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
घटती जनसंख्या से परेशान यह देश, जनता को फरमान 'जल्दी पैदा करो बच्चे'
Updated Mon, 10 Dec 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
Link Copied
एक तरफ जहां दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या के लिए परेशान हैं, वहीं दुनिया में एक ऐसा भी देश है जिसने अपने यहां कपल से अपील की है कि 'देरी मत करो, बच्चे पैदा करो।' यहां सरकार ने युवा दंपतियों से जल्दी बच्चे पैदा करने की अपील की है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : social media
यूरोप के बाल्कन द्वीप का छोटा सा देश सर्बिया में जनसंख्या चिंताजनक स्तर तक गिर गई है और इसमें लगातार गिरावट जारी है। यहां आबादी घटने से सरकार के सामने गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। सर्बिया की वर्तमान में आबादी 70 लाख रह गई है। अब यहां की सरकार आबादी बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
सर्बिया में जनसंख्या दर में बढ़ोतरी के लिए सरकार युवाओं को कई तरह से प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में सर्बिया में आबादी बढ़ाने के लिए नया नारा शुरू किया गया है- 'देरी मत करो, बच्चे पैदा करो!' एक दूसरा नारा है- 'चलो बच्चों की किलकारियां सुनें।' दूसरी ओर, देश की महिलाओं का कहना है कि उन्हें आबादी बढ़ाने के लिए बेहतर सहयोग चाहिए ना कि महज प्रेरणादायक शब्द।
4 of 6
यहां मातृत्व देखभाल कानून के तहत भी महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। सर्बिया सरकार ने इस साल फरवरी में जन्म दर बढ़ाने से संबंधित स्लोगन के लिए नकद पुरस्कार वाली प्रतियोगिता का ऐलान भी किया था, जिसमें, 'मां मैं अकेला नहीं रहना चाहता/चाहती। पापा, मैं भाई/बहन चाहता/चाहती हूं' और 'हमें सबसे पहले प्यार और बच्चों की जरूरत है!' जैसे नारों को विजेता घोषित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
सर्बिया में बहुत लोग देश छोड़कर जा रहे हैं और इसके साथ जन्म दर भी तेजी से गिर रही है। देश में औसतन हर दो परिवार में तीन बच्चे हैं जो यूरोप में सबसे कम हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक सर्बिया की आबादी और 15 फीसदी तक कम हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।