{"_id":"5c013b5dbdec2241cf75d7c1","slug":"unique-marriage-story-of-a-widow-by-her-parents-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर से नहीं देखा गया विधवा बहू का दर्द, उठाया ऐसा कदम कि हो गया...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सास-ससुर से नहीं देखा गया विधवा बहू का दर्द, उठाया ऐसा कदम कि हो गया...
Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
widow
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
किसी भी महिला के लिए विधवा होने के दर्द से बड़ा दर्द, दुनिया में और कुछ नहीं होता और वो भी तब जब वो नई नवेली शादीशुदा हो और अपने जीवनसाथी के साथ लंबे समय तक जिंदगी बिताने के सपने बुन रही हो। कुछ ऐसा ही हुआ था उत्तराखंड की रहने वाली कविता के साथ। लेकिन उसके सास-ससुर से उसका ये दर्द देखा नहीं गया जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कदम उठाया कि अब चारों तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है।
2 of 5
marriage
दरअसल, देहरादून के बालावाला निवासी विजय चंद के बेटे संदीप की शादी साल 2014 में कविता के साथ हुई थी। लेकिन अगले ही साल हरिद्वार में हुए एक हादसे में संदीप की मौत हो गई। अब भरी जवानी में बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में चला गया।
3 of 5
Depression
अपने पति की अचानक मौत से कविता भी पूरी तरह से टूट गई। वो संदीप के बारे में सोच-सोचकर डिप्रेशन में चली गई थी। कभी-कभी उसे लगता था कि वो सबकुछ छोड़-छाड़कर अपने मायके चली जाए, लेकिन फिर उसे अपने बूढ़े सास-ससुर का ख्याल आता था तो अपने कदम रोक लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
इधर, कविता के सास-ससुर से भी अपनी बहू की ये हालत देखी नहीं जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने एक सराहनीय कदम उठाते हुए फैसला किया कि कविता की शादी करा दी जाए। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत थी कि क्या कविता दूसरी शादी करने को राजी होगी? हालांकि काफी मान-मनौवल के बाद कविता शादी करने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
बहू से रजामंदी मिलने के बाद कविता के लिए एक नया रिश्ता ढूंढा गया और उसके सास-ससुर ने उसकी शादी एक निजी कंपनी में कार्यरत ऋषिकेश निवासी तेजपाल सिंह से करा दी। कविता के सास-ससुर ने उसे अपनी बेटी की तरह ससुराल से विदा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।