{"_id":"5bf2b608bdec22695873d4f9","slug":"viral-husband-wife-dispute-husband-posts-wife-picture-and-mobile-number-on-dirty-site","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग रह रहा था यह जोड़ा, फिर पति ने फोटो और नंबर अश्लील साइट पर कर दिया शेयर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
अलग रह रहा था यह जोड़ा, फिर पति ने फोटो और नंबर अश्लील साइट पर कर दिया शेयर
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
Link Copied
पति-पत्नी के रिश्ते में कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपकी सोच ही जवाब दे जाए। नोएडा में रहने वाले एक दंपति के बीच विवाद हो गया जिसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। फिर पता नहीं क्या हुआ कि पति ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो को पोर्न साइट पर डाल दिया और उसका नंबर एस्कॉर्ट सर्विसेज पर दे दिया।
Trending Videos
2 of 6
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी पिछले 10 महीने से अलग-अलग रह रहे थे। इस बीच पत्नी ने दोस्तों के साथ घूमने की फोटो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डाल दी। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर को अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। एस्कॉर्ट सर्विस पर नंबर जाने से पीड़ित महिला के पास जब अश्लील कॉल्स आने लगीं तब उन्होंने नोएडा सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अचानक महिला के पास अलग-अलग अनजान नंबरों से फोन कॉल आने लगे। महिला को जब इस बात का पता चला कि उसका नंबर और तस्वीरें किसी ने एस्कॉर्ट सर्विस और पॉर्न वेबसाइट्स पर डाल दिए हैं, तो उसके होश उड़ गए।
4 of 6
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान फोटो डालने वाले की डिटेल निकाली तो वह युवती का पति निकला। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने 2011 में लव मैरिज की थी। दोनों की एक बेटी भी है। दोनों मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपी पति आईआईएमसी से पढ़ा है, फिलहाल नोएडा सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट पद पर कार्यरत है। वहीं, उसकी पत्नी एक बीपीओ में कार्यरत है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : HER Magazine
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता और उसकी पत्नी के बीच परिवार को लेकर कुछ विवाद हो गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक बीपीओ में काम करती है और उसका पति एक कंपनी में कंसल्टेंट है। सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। लेकिन कुछ माह पहले किसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों अलग रहने लगे। इनकी एक बेटी भी है वो मां के पास रह रही है। इसके बाद पत्नी ने बेटी के लिए खर्चा नहीं देने पर अपने पति पर आरोप लगाया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।