{"_id":"5976ff034f1c1b5f118b47f9","slug":"weird-funeral-customs-across-globe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद यहां होती हैं अजीबो-गरीब चीजें...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मौत के बाद यहां होती हैं अजीबो-गरीब चीजें...
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Funeral Custom
- फोटो : moneyandshit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर किसी इंसान की मौत के बाद उसे जलाया, दफनाया या चील-कौओं के खाने के लिए छोड़ दिया जाता है। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे रिवाज हैं जो आपके लिये अजीब हो सकती हैं पर उनका पालन करने वालों के लिए पंरपरा है। एक नजर अन्त्येष्टि से जुड़ी ऐसी ही कुछ प्रथाओं पर...
Funeral Custom
- फोटो : tripfreakz
शवों को खाना
ब्राजील के वारी जनजाति के लोग और पापुआ न्यू गिनी में मेलानेसियन लोगों के बीच शवों को खाने की परंपरा है। उनका मानना है कि ऐसा करने से मौत से जुड़ा डर न हीं रहता।
ब्राजील के वारी जनजाति के लोग और पापुआ न्यू गिनी में मेलानेसियन लोगों के बीच शवों को खाने की परंपरा है। उनका मानना है कि ऐसा करने से मौत से जुड़ा डर न हीं रहता।
Funeral Custom
- फोटो : twitter
अस्थियों का सूप पीना
दक्षिण अमेरिका के अमेजन में बसे यानोमामी जनजाति के लोगों के बीच शवों की राख का सूप बनाकर या उसकी हड्डियों को खाने की प्रथा है। मान्यता है कि ऐसा करने से मरने वाला इंसान हमेशा उनके करीब रहता है।

- फोटो : wnews.life
कब्र से शवों को बाहर निकालना
इंडोनेशिया के दक्षिण सुलेवासी में ताना तोरजा में रहने वाले लोग हर सात साल पर पूर्वजों के शव को कब्र से निकालते हैं, उन्हें नए कपड़े पहनाते हैं और नाचते-गाते हैं। शव से बदबू आती है तो वह उसपर वाइन की कुछ बूंदे छिड़क देते हैं।

- फोटो : Pintrest
शव को बीड्स में तब्दील करना
दक्षिण कोरिया में शव को जलाने के बाद उसके राख को नीले, हरे या गुलाबी रंग की बीड्स में तब्दील कर दिया जाता है। फिर इन्हें शीशे की जार में रखकर लोग घर में सजाते हैं। देश में कब्रों के लिए कम पड़ती जगह के मद्देनजर यह अनोखा तरीका इजाद किया गया।