फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Great Wall of China: क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? जानिए क्या है रहस्य

Sat, 13 Dec 2025 04:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 04:28 PM IST
सार

Great Wall of China:  चीन की दीवार मिट्टी और पत्थर से बनाई गई है और यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह एक किलेनुमा दीवार है। इस दीवार को चीन के अलग-अलग शासकों ने मिलकर बनवाया है।

विज्ञापन
Why Is the Great Wall of China Called the World’s Largest Graveyard Hidden Facts secrets explained in Hindi
क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? - फोटो : Adobe Stock

Great Wall of China: दुनिया में हर कोई चीन की विशाल दीवार के बारे में जानता होगा। दुनियाभर से लोग इस दीवार को देखने के लिए आते हैं। यह भी कहा जाता है कि चीन की दीवार अंतरिक्ष से भी दिखती है। अंग्रेजी में 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' के नाम से जाने जानी वाली यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसकी वजह यह है कि यह दुनिया की भी सबसे लंबी दीवार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दीवार को 'दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान' भी कहा जाता है, लेकिन क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे की हैरान करने वाली कहानी...

इस दीवार की लंबाई कितनी है, इसको लेकर थोड़ा विवाद है। दरअसल, साल 2009 में किए गए एक सर्वेक्षण में दीवार की लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई गई थी, लेकिन साल 2012 में चीन में ही किए गए एक राजकीय सर्वेक्षण में यह बात गलत साबित हो गई। उस सर्वेक्षण में बताया गया कि चीन की दीवार की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है। सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट चीन के प्रमुख समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुई थी। 
 
Why Is the Great Wall of China Called the World’s Largest Graveyard Hidden Facts secrets explained in Hindi
क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? - फोटो : Adobe Stock

इस दीवार के बनने की कहानी कोई दो चार सौ साल नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। वैसे तो ऐसी दीवार बनाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने की थी, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके थे। उनके मरने के सैकड़ों साल बाद दीवार का निर्माण कार्य आरंभ किया गया। माना जाता है कि इसे बनाने की शुरुआत ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में हुई थी, जो 16वीं शताब्दी तक चली। इसका निर्माण एक नहीं बल्कि चीन के कई राजाओं ने अलग-अलग समय में करवाया है। 
 
Why Is the Great Wall of China Called the World’s Largest Graveyard Hidden Facts secrets explained in Hindi
क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि इस दीवार का निर्माण दुश्मनों से चीन की रक्षा करने के लिए किया गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। 1211 ईस्वी में मंगोल शासक चंगेज खान ने एक जगह से दीवार को तोड़ दिया था और उसे पार कर चीन पर हमला कर दिया था।  

Weird News: दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! वजह है हैरान करने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is the Great Wall of China Called the World’s Largest Graveyard Hidden Facts secrets explained in Hindi
क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? - फोटो : Adobe Stock

चीन में इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दीवार की चौड़ाई इतनी है कि इसपर एक साथ पांच घोड़े या 10 पैदल सैनिक चल सकते हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है। 

Mysterious Places: कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? जिनका राज आज भी है अनसुलझा है

विज्ञापन
Why Is the Great Wall of China Called the World’s Largest Graveyard Hidden Facts secrets explained in Hindi
क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? - फोटो : Adobe Stock

माना जाता है कि इस विशाल दीवार के निर्माण कार्य में करीब 20 लाख मजदूर लगे थे, जिसमें से करीब 10 लाख लोगों ने इसे बनाने में ही अपनी जान गंवा दी थी। कहा जाता है कि उन लोगों को फिर दीवार के नीचे ही दफना दिया गया था। यही वजह है कि चीन की इस महान और विशाल दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो कोई नहीं जानता। इसलिए यह एक रहस्य ही बनकर रह गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed