सब्सक्राइब करें

Mysterious Places: कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? जिनका राज आज भी है अनसुलझा है

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 02:34 PM IST
सार

Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों को सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यों को सुलझाना बाकी है।

विज्ञापन
Most Mysterious Places on Earth with unsolved secrets duniya ki rahasyamayi jagah
कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Places: रहस्यों से दुनिया भरी पड़ी है। इनमें कई रहस्यों को सुलझा लिया गया है, तो कुछ रहस्यों को अभी तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। कुछ जगहों को एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन रहस्यमयी भी हैं। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक वर्षों से शोध कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...



रोसवेल

यह जगह अमेरिका में स्थित है। न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। साल 1947 में यह जगह अचानक चर्चा में आ गई। यहां पर काम करने वाले लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) हादसे का शिकार हो गई है और यूएफओ का मलबा खेत में पड़ा है। यह जगह अभी लोगों के लिए रहस्य है। 
 

Trending Videos
Most Mysterious Places on Earth with unsolved secrets duniya ki rahasyamayi jagah
कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? - फोटो : Adobe Stock

ग्रीन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट

यह अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में स्थित है। इस जगह को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। साल 1945 में इस जगह पर एक शख्स गाइड का काम करता था, जिसका नाम मेंडी रिवर्स था। वह 12 नवंबर, 1945 को लौटते समय लापता हो गया और उसका कभी नहीं पता चला। इसके बाद साल 1949 में यहां से तीन शिकारी गायब हो गए। फिर साल 1949 में ही जेम्स ई जेफोर्ड नाम का शख्स भी लापता हो गया। इनमें से न किसी की कभी लाश मिली और नहीं पता चल पाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Mysterious Places on Earth with unsolved secrets duniya ki rahasyamayi jagah
कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? - फोटो : Istock

स्टोनहेंज, इंग्लैंड 

इंग्लैंज में स्थित स्टोनहेंज रहस्यों से भरी हुई जगह है। यह स्थान लगभग करीब 5000 साल पुराना है। माना जाता है कि कि यह यूनिक ब्लूस्टोन सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। स्टोनहेंज इंग्लैंड में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्य छिपा हुआ है, जिसको लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। लेकिन इस रहस्य का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया। 

स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानें करीब 23 फीट तक ऊंची हैं। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। ऐसे में सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया। 

Weird News: दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! वजह है हैरान करने वाली

Most Mysterious Places on Earth with unsolved secrets duniya ki rahasyamayi jagah
कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? - फोटो : Adobe Stock

कोडिन्ही, भारत

दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं। इनमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर सिर्फ जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। इस गांव में करीब 200 जुड़वां बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है? आज तक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया।

Turkey: क्या है तुर्किये में अचानक बने 700 गड्ढों का रहस्य? पाताल में समाता जा रहा इलाका, नासा ने दी चेतावनी

विज्ञापन
Most Mysterious Places on Earth with unsolved secrets duniya ki rahasyamayi jagah
कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? - फोटो : Adobe Stock

एंगिकुनी झील 

कनाडा में स्थित इस झील को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। इसके किनारे एक गांव बसा था, जो अपने आप में एक राज है। बताया जाता है कि साल 1930 में एक अचानक इस गांव को लोग गायब हो गए थे। इस गांव में लाबेल नाम का शख्स पहुंचा, तो उसने देखा कि घर के चूल्हों पर खाना बनाने के लिए रखा गया था। हर घर में काम अधूरे पड़े थे तो लाबेल ने सोचा कि लोग कहीं गए होंगे और वापस आएंगे। लेकिन इस गांव में रहने वाले 2000 लोगों में से किसी भी व्यक्ति की पता आजतक नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed