फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird News: दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! वजह है हैरान करने वाली

Sat, 13 Dec 2025 12:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 12:58 PM IST
विज्ञापन
Estonia’s Kihnu the women’s island interesting facts in hindi
दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Weird News: सदियों से हमारा समाज पुरुष प्रधान रहा है। हमेशा से महिलाओं को घर संभालने के लिए पयुक्त माना जाता रहा, लेकिन परिवरा की जिम्मेदारी उनके कंधे पर नहीं दी जाती है। समाज में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी भी कम है। वहीं अगर हम आपको बताएं कि धरती पर एक ऐसी भी जगह मौजूद है जहां पर पुरुष नहीं बाल्की महिलाएं ही रहती हैं तो जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। एस्टोनिया देश का अनोखा गांव जहां 90 फीसदी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।



सिर्फ यही नहीं, इस आइलैंड में अधिकतर महिलाएं रहती हैं जो पूरे द्वीप की जिम्मेदारी संभालती हैं। एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड का नाम यूनेस्को के इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज ऑफ यूमैनिटी की लिस्ट में शामिल है। यह जगह महिलाओं के आइलैंड के नाम से प्रसिद्ध है। तो आइए आज हम आपको इस आइलैंड के बारे कुछ खास बातें बताते हैं...
 

Estonia’s Kihnu the women’s island interesting facts in hindi
दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! - फोटो : Adobe Stock

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एस्टोनिया के किह्नु आइलैंड की आबादी 600 से 700 लोगों की ही है। इसमें से भी ज्यादातर महिलाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, किह्नु आइलैंड पर रहने वाले पुरुष एस्टोनिया में नौकरी करने चले जाते हैं। इसलिए आइलैंड पर सिर्फ महिलाएं ही रह जाती हैं और इस पूरे आइलैंड की जिम्मेदारी इन महिलाओं के कंधे पर है। 

Estonia’s Kihnu the women’s island interesting facts in hindi
दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

महिलाएं त्योहारों को धूम-धाम से मनाती हैं, नाचती हैं, गाती हैं और शिल्पकारी करके पैसे कमाती हैं। इतना ही नहीं ये महिलाएं ही लोगों की शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक करवाती हैं।

Turkey: क्या है तुर्किये में अचानक बने 700 गड्ढों का रहस्य? पाताल में समाता जा रहा इलाका, नासा ने दी चेतावनी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Estonia’s Kihnu the women’s island interesting facts in hindi
दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि पहले इस आइलैंड पर क्रिमिनल और देश निकाला की सजा भुगत रहे लोग ही रहा करते थे। बाद में करीब 50 वर्षों तक आइलैंड पर सोवियत संघ ने कब्जा कर रखा था। इसके बाद से यहां महिलाओं का वर्चस्व हो गया। तब से इस आइलैंड को ज्यादातर महिलाएं ही चला रही हैं।

Weird News: क्यों भारत में यहां पर दूल्हे को तालाब में फेंक देते हैं ससुराल वाले? चौंकाने वाली है वजह

विज्ञापन
Estonia’s Kihnu the women’s island interesting facts in hindi
दुनिया का ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां रहती हैं सिर्फ महिलाएं! (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

लेकिन बदलते दौर के साथ अब यहां लड़के-लड़कियां आइलैंड से बाहर जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे यहां की मातृसत्ता वाली परंपरा अब खत्म होती जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed