फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alaska: अलास्का में क्यों बदल रहा है नदियों का रंग? वजह जानकर वैज्ञानिक भी हैरान

Thu, 30 May 2024 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Why Rivers In Alaska Are Turning Orange Reason Surprised Scientists
अलास्का में क्यों बदल रहा नदियों का रंग? - फोटो : Istock

Alaska: दुनिया में अक्सर कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन घटनाओं को लेकर वैज्ञानिक भी अध्ययन करते हैं। इन अध्ययन में कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। अब इस बीच एक नए अध्ययन में पता चला है कि अलास्का की नदियों और धाराओं का रंग बदल रहा है। नदियों का पानी साफ, सफेद और नीले रंग से नारंगी रंग में बदल रहा है। इसकी मुख्य वजह पृथ्वी का पर्माफ्रॉस्ट का पिघलना है। इससे धरती की सतह से विषाक्त धातुएं बाहर आ रही हैं। 



नेशनल पार्क सर्विस, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया एट डेविस और यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के शोधकर्ताओं को इस खोज ने हैरान कर दिया है। शोधकर्ताओं ने अलास्का के ब्रूक्स रेंज के जलमार्गों में 75 जगहों पर परीक्षण किए हैं। इस अध्ययन में हुए खुलासे के बाद दुनिया भर के वैज्ञानिक हैरान हैं। 

 

Why Rivers In Alaska Are Turning Orange Reason Surprised Scientists
अलास्का में क्यों बदल रहा नदियों का रंग? - फोटो : Istock

इतने साल में हुए बदलाव 

जर्नल कम्युनिकेशंस: अर्थ एंड एनवायरनमेंट में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक, बीते पांच से 10 सालों से इस क्षेत्र की नदियों और धाराओं का रंग बदल रहा है। नदियों का पानी धुंधला और नारंगी हो चुका है। 
 

Why Rivers In Alaska Are Turning Orange Reason Surprised Scientists
अलास्का में क्यों बदल रहा नदियों का रंग? - फोटो : Istock

शोधकर्ताओं को अध्ययन में पता चला कि पानी का रंग लोहा, जस्ता, तांबा, निकल और सीसा जैसी धातुओं की वजह से गंदा हो रहा है। इनमें कुछ नदी और धारा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए विषाक्त हैं, क्योंकि पर्माफ्रॉस्ट पिघल रहा है। इससे जलमार्ग हजारों सालों से जमीन में दबे खनिजों के संपर्क में आ रहे हैं। 

Solar Eclipse 2024: जानिए कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Rivers In Alaska Are Turning Orange Reason Surprised Scientists
अलास्का में क्यों बदल रहा नदियों का रंग? - फोटो : Istock

दूर के इलाकों में क्यों बदल रहा है नदियों का रंग? 

इस अध्ययन के सह लेखक और यूसी डेविस में पर्यावरण विष विज्ञान के प्रोफेसर ब्रेट पोलिन का कहना है कि कैलिफोर्निया के कुछ इलाकों और अप्पालाचिया के कुछ हिस्सों में यह देखा जाता है, जहां हमारा खनन इतिहास है। उन्होंने आगे बताया कि यह एक क्लासिक प्रक्रिया है, जो महाद्वीपीय अमेरिका में नदियों में होती है। यह 1850 के दशक में कुछ खनन के बाद से 100 से अधिक सालों से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन जब हम सबसे दूर के जंगल में होते हैं और खदान स्रोत से बहुत दूर होते हैं, तो यह देखना बेहद हैरान करने वाला होता है।

Holstein Steer Romeo: 6 साल के इस सांड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर डर जाते हैं लोग

विज्ञापन
Why Rivers In Alaska Are Turning Orange Reason Surprised Scientists
अलास्का में क्यों बदल रहा नदियों का रंग? - फोटो : Istock

इस अध्ययन में बताया गया है कि आर्कटिक मिट्टी में प्राकृतिक रूप से कार्बनिक कार्बन, पोषक तत्व और धातुएं, जैसे पारा, उनके पर्माफ्रॉस्ट की मौजूदगी हैं। उच्च तापमान की वजह से यह खनिज और उनके आसपास के जल स्रोत पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के कारण आपस में मिलते हैं। अध्ययनों से जानकारी मिली है कि आर्कटिक दुनिया के बाकी इलाकों की तुलना में चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed