फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World cup: राष्ट्रीय टीम के लिए दोबारा खेलने को उत्सुक पंत, टूर्नामेंट से पहले कही ये बात

Thu, 30 May 2024 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 May 2024 03:47 PM IST
सार

पंत ने आईपीएल के 17वें सीजन में उम्दा प्रदर्शन किया था जिसके दम पर वह दो जून से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
T20 World cup : Indian Batsmen Rishabh Pant excited to return to Indian cricket team after many days
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मार्च में आईपीएल 2024 से लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत ने आईपीएल के 17वें सीजन में उम्दा प्रदर्शन किया था जिसके दम पर वह दो जून से होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। पंत अब भारत के लिए दोबारा खेलने को लेकर उत्सुक हैं और अगर उन्हें नासाउ काउंटी मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला तो पंत 500 से अधिक दिन के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने उतरेंगे। 
T20 World cup : Indian Batsmen Rishabh Pant excited to return to Indian cricket team after many days
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने उतरेगी और टीम आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है और टीम को इस चरण में नौ जून को पाकिस्तान का सामना भी करना है। पंत ने 2022 में भीषण कार दुर्घटना के बाद भावनात्मक वापसी करते हुए इस साल 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की नीली जर्सी पहनी थी लेकिन वह भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लिए अधिक उत्सुक हैं। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को होने वाले अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम के नेट सीजन में हिस्सा लिया और बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
T20 World cup : Indian Batsmen Rishabh Pant excited to return to Indian cricket team after many days
सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
'भारतीय जर्सी पहनना एक अलग अहसास'
पंत ने नेट सीजन के दौरान बीसीसीआई डॉट टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, 'भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर वापस आना एक अलग ही अहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसकी मुझे बहुत याद आती थी। उम्मीद है कि मैं इस अवसर को भुना पाऊंगा और यहां से बेहतर प्रदर्शन करूंगा।' राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 15 महीने तक रिहैबिलिटेशन से गुजरने वाले पंत के साथ इस बातचीत के दौरान टीम के साथी सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। पंत ने उस समय को याद किया जब सूर्यकुमार की मौजूदगी ने उन्हें एनसीए में अपने चोट प्रबंधन कार्यक्रम के अकेलेपन से निपटने में मदद की थी। पंत ने कहा, यहां टीम को देखना और उनसे फिर से मिलना, समय बिताना, उनके साथ मौज-मस्ती करना, उनसे बातचीत करना, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World cup : Indian Batsmen Rishabh Pant excited to return to Indian cricket team after many days
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
नेट्स सत्र के दौरान अच्छी लय में दिखे पंत 
पंत ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 446 रन बनाए थे। पंत अब धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर के बाहरी इलाके में केंटियाग पार्क में भारत के नेट्स पर फिट पंत अच्छी लय में दिखे। पंत ने भविष्य में अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ने की संभावनाओं के बारे में भी बात की। उन्हें लगता है कि टी20 विश्व कप इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा,  हम कुछ खास देशों में खेलने के आदी हैं लेकिन यहां एक अलग संभावना है। इसने खेल के लिए एक अलग रास्ता खोल दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि क्रिकेट दुनिया भर में बढ़ रहा है और यहां टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट के साथ-साथ अमेरिकी क्रिकेट के लिए भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
T20 World cup : Indian Batsmen Rishabh Pant excited to return to Indian cricket team after many days
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
ड्रॉप इन पिचों को लेकर रखी राय
पंत ने टूर्नामेंट के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ड्रॉप इन पिचों और तेज धूप के बारे में बात की जिसके वह और बाकी टीम आदी हो रहे हैं। उन्होंने कहा, नई पिचें हैं। मैं अभी परिस्थितियों के हिसाब से ढल रहा हूं। यहां सूरज थोड़ा तेज चमक रहा है इसलिए यहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढल रहा हूं। देखते हैं क्या होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed