फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Solstice 2022: जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? इस दिन के बाद क्यों बढ़ जाती है ठंड

Thu, 22 Dec 2022 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
winter solstice 2022 december shortest day earth increase cold know About winter solstice
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? - फोटो : iStock

Winter Solstice 2022: 22 दिसंबर यानी आज सबसे छोटा दिन है। हर साल सबसे छेाटा दिन (Shortest Day) और सबसे लंबी रात (Longest Night) होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे छोटा दिन हर साल बदलता रहता है। बीते साल 21 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात थी। धरती पर सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (Winter solstice)  भी कहा जाता है। आज के दिन धरती झुके हुए अक्ष पर घूमती है जिसकी वजह है कि आज का दिन सबसे छोटा दिन होता है। 



आज का दिन सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट का दिन होगा जबकि रात 13 घंटे 19 मिनट की होगी। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक के समय को दिन कहते हैं। इस दौरान सूर्य अपने निर्धारित समय से पहले ही अस्त हो जाता है। दुनिया के हर देश में ऐसा नहीं होता है। यह एक खगोलीय घटना है जो सिर्फ उत्तरी गोलार्द्ध के देशों में घटती है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में इसके विपरित होता है और वहां पर सबसे बड़ा दिन होता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है...

winter solstice 2022 december shortest day earth increase cold know About winter solstice
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? - फोटो : iStock

जानिए क्या है सॉल्सटिस

साल के सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (Winter solstice)  भी कहा जाता है। सॉल्सटिस एक लैटिन शब्द है जो सोल्स्टिम से बना है। लैटिन शब्द सोल का अर्थ होता है सूर्य, तो वहीं सेस्टेयर का मतलब होता है स्थिर खड़ा रहना। इन दोनों शब्दों को मिलाने के बाद सॉल्सटिस शब्द बना है जिसका अर्थ होता है सूर्य का स्थिर रहना। इस दिन धरती झुके अक्ष पर घूमती है। इसके कारण साल का इस दौरान साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। 

winter solstice 2022 december shortest day earth increase cold know About winter solstice
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? - फोटो : iStock

जानिए क्यों होता छोटा दिन

धरती की स्थित के कारण दक्षिणी गोलार्ध में इस दौरान सबसे बड़ा दिन होता है, तो दूसरे इलाके में सबसे छोटा दिन। दूसरे ग्रहों की तरह धरती भी 23.5 डिग्री पर झूकी हुई है। झुके हुए अक्ष पर धरती के घूमने से सूर्य की किरणें एक जगह अधिक और दूसरी जगह कम पड़ती हैं। 

Smallest Day: इस दिन होगी साल की सबसे बड़ी रात, सिर्फ इतने घंटे का होगा दिन, जानिए इसके पीछे का रोचक विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
winter solstice 2022 december shortest day earth increase cold know About winter solstice
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? - फोटो : iStock

विंटर सॉल्सटिस के दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें ज्यादा पड़ती हैं, जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में कम। यही वजह है कि उत्तरी गोलार्द्ध में दिन छोटा होता है और रात लंबी। दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य सबसे ज्यादा देर तक रहता है और इस इलाके में स्थित देशों में इस दौरान सबसे बड़ा दिन होता है। अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इस दिन से गर्मी शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
winter solstice 2022 december shortest day earth increase cold know About winter solstice
जानिए क्या होता है विंटर सॉल्सटिस? - फोटो : iStock
बढ़ जाती है ठंड

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 22 दिसंबर को सूरज कर्क रेखा की ओर से मकर रेखा की यानी उत्तरायण से दक्षिणायन की तरफ आता है। इस दिन से पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ जाती है और मैदानी इलाकों में ठंड अधिक पड़ने लगती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed