{"_id":"5c431b33bdec22089f03aab3","slug":"woman-kidney-missing-after-surgery-of-delivery-at-hospital-in-supaul-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के 6 महीने बाद बिगड़ी महिला की तबियत, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख पति और डॉक्टर हो गए सन्न","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
डिलीवरी के 6 महीने बाद बिगड़ी महिला की तबियत, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख पति और डॉक्टर हो गए सन्न
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Link Copied
डिलीवरी के दौरान हुए ऑपरेशन में महिला के साथ डॉक्टरों की हैरान कर देने की घटना सामने आई है। मामला बिहार के सुपौल जिले का है। मामले का खुलासे तब हुआ जब 4 नवंबर को सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी मनोज अपनी पत्नी आशा को दिखाने दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचा और अल्ट्रासाउंड कराया।
Trending Videos
2 of 7
बता दें कि यहां सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा नाम की महिला ने 20 जुलाई 2017 को एक बच्ची को जन्म दिया था। मैरी गोल्ड रौनक राज अस्पताल में महिला की ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई गई थी, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को करीब 3 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची को जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही आशा की तबियत खराब रहने लगी, जिसके बाद आशा के पति मनोज ने कई डॉक्टरों के चक्कर काटे, लेकिन कहीं भी आशा को आराम नहीं मिल पा रहा था।
4 of 7
- फोटो : File Photo
परेशान होकर जब मनोज अपनी पत्नी आशा को एक डॉक्टर के पास ले गया, जहां डॉक्टर ने आशा को कुछ दवाइयां लिखकर दीं और मनोज से कहा कि दवाइयों से कोई फायदा नहीं होता तो उन्हें अल्ट्रासाउंड कराना होगा। मनोज ने आशा का अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट जानने के बाद उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Social Media
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि आशा के शरीर से तो दाईं किडनी ही गायब है। यह सुनकर मनोज के हाथ-पांव फूल गए। मनोज ने बताया कि डिलीवरी से पहले आशा की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दोनों किडनियां मौजदू थीं। जबकि प्रसव के लिए लगभग साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन चला था। मुझे शक है कि पत्नी की किडनी उसी दौरान निकाल ली गईं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।