{"_id":"5db7ed078ebc3e016b6b16d9","slug":"woman-went-with-lover-as-husband-unable-to-give-her-egg-to-eat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने खाने के लिए नहीं लाए अंडे, घर छोड़कर प्रेमी के संग भागी पत्नी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पति ने खाने के लिए नहीं लाए अंडे, घर छोड़कर प्रेमी के संग भागी पत्नी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
पति-पत्नी के बीच लड़ाई की आपने कई खबरें सुनी होगी। ऐसा कहा जाता है कि छोटी-मोटी नोकझोंक से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। लेकिन कभी-कभी ये नोकझोंक इतनी बड़ी परेशानी के कारण बन जाते हैं, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कुछ ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपूर से सामने आई है। यहां पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह अंडा खाना ही बन गया। सुनने में आपको ये जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बात बिल्कुल सत्य है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गोरखपुर के कैपियरगंज में रहने वाली एक महिला पति के इस बात से दुखी हो गई क्योंकि उसने खाने के अंडे नहीं दिए। पति से नाराज महिला घर छोड़कर भाग गई। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है, करीब चार महीने पहले भी इस महिला का अंडों को लेकर पति के साथ विवाद हुआ था। उस समय भी यह महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी लेकिन बाद में वापस आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पीड़ित पति का कहना है कि मैं एक दिहाड़ी मजदूर हूं। मैं सिर्फ गुजर-बसर लायक ही कमा पाता हूं। मेरी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि मैं अपनी पत्नी के लिए रोज अंडों का इंतजाम कर सकूं। मेरी पत्नी अंडों की बहुत शौकीन है और रोज अंडा खाना चाहती है। पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी का प्रेमी इस बात का फायदा उठाकर रोज उसके लिए अंडे लेकर आता था।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि पति-पत्नी के बीच अंडों को लेकर यह विवाद दिवाली से एक दिन पहले हुआ था। जब पति बिना अंडों के घर पहुंचा तो दोनो के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद महिला बिना बताए घर छोड़कर भाग गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। क्योंकि उसका प्रेमी भी अपने घर पर नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पीड़ित पति ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।