{"_id":"693e7a2a7080d32ee90a7ce7","slug":"world-largest-island-with-no-ants-know-strange-reason-myth-facts-explained-2025-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird News: दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी, जानिए क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी, जानिए क्या है रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:20 PM IST
सार
Weird News: दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जो बेहद हैरान करने वाली होती हैं। इन्ही जगहों में एक ऐसा आईलैंड हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड हैं। लेकिन यहां पर एक भी चींटी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Weird News: हर स्थान पर चींटियां देखने को मिल जाती हैं। शायद ही धरती पर कोई ऐसा स्थान होगा, जहां पर यह न हों। दुनिया में अलग-अलग प्रकार की चींटियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ शांत हैं तो कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 12 हजार से भी ज्यादा चींटियों की प्रजातियां पृथ्वी पर पाई जाती हैं, जिनमें से ज्यादातर काली, भूरी और लाल रंग की हैं।
अफ्रीका में तो कुछ चींटियां इतनी ज्यादा घातक हैं कि उनके काटने के बाद पल भर में ही इंसान की मौत हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर एक भी चींटी नहीं है? इस जगह का नाम ग्रीनलैंड है। ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आने के बाद आपको एक भी चींटी देखने को नहीं मिलेगी। मौसम और जलवायु चींटियों के विकास और उनके प्रजनन में काफी सहायक होते हैं।
2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड का मौसम काफी ठंडा रहता है। इसके कारण चींटियों के रहने के लिए यहां का पारिस्थितिकी तंत्र उपयुक्त नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ठंडा मौसम और जलवायु चींटियों को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है। इस वजह से यहां पर एक भी चींटी मौजूद नहीं है।
3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड एक बेहद ही ठंडा स्थान है। यह आईलैंड पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर स्थित है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है। ठीक ऐसी ही स्थिति पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में भी है। इस वजह से अंटार्कटिका में भी चीटियां नहीं पाई जाती हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ठंडा तापमान तो एक बड़ा कारण है, जिसके चलते यहां पर चीटियां नहीं रहती। उसके अलावा चींटियों के लिए यहां पर कोई फूड चैन भी नहीं है। फूड चैन ना होने के कारण वो यहां पर सर्वाइव नहीं कर सकती हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड, जहां नहीं हैं एक भी चींटी
- फोटो : Adobe Stock
ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा आईलैंड है। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है, जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। अक्सर कई लोग ग्रीनलैंड में घूमने के लिए जाते हैं। राजनीतिक रूप से इस जगह का संबंध यूरोप से है, पर भौगोलिक दृष्टि से ये जगह नॉर्थ अमेरिका का हिस्सा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।