फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Ocean Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस, कब हुई थी शुरुआत, जानिए इसके बारे में सबकुछ 

Wed, 08 Jun 2022 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
World Ocean Day 2022 Know About History Significance Importance and Theme News in Hindi
क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस - फोटो : Kooapp @chouhanshivraj

World Ocean Day 2022: पूरी दुनिया में आज यानी 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए दुनियाभर के लोगों को जागरुक करना है। महासागर भोजन, दवाओं के प्रमुख स्त्रोत और जीवमंडल का महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इनका संरक्षण बहुत जरूरी है। 



महासागरों का धरती की सतह पर ऊष्मा के चक्र का संतुलन बनाकर रखने में बड़ी भूमिका है। सामान्य तौर पर धरती से मानवजनित और अन्य चीजों से उत्सर्जित होने वाली ऊष्मा वायुमंडल में पहुंच जाती है जिसकी वजह से वायुमंडल गर्म होना शुरू हो जाता है, लेकिन काफी ऊष्मा को महासागर में अपने अंदर ले लेता है। इससे वायुमंडल और धरती पर ऊष्मा के दबाव में कमी आ जती है। इसके साथ ही महासागर की धरती के पर्यावरण (Environmnet) की कई अहम प्रक्रियाएं और पारिस्थितिकी तंत्रों को संतुलित रखने में बड़ी भूमिका है। 

World Ocean Day 2022 Know About History Significance Importance and Theme News in Hindi
क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस - फोटो : Pixabay

जानिए क्या है उद्देश्य

आज के दौर में धरती की तरह महासागरों को भी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। इन खतरों से निपटने की आवश्यकता है। विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक करना है। ताकि नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित किया जा सके और महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया को एकजुट किया जा सके। 

World Ocean Day 2022 Know About History Significance Importance and Theme News in Hindi
क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस - फोटो : Pixabay

कब हुई थी शुरूआत

पहली बार विश्व महासागर दिवस का 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में नामित किया जाएगा। इसके बाद साल 2009 में पहली बार विश्व महासागर दिवस 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' थीम के साथ मनाया गया। तब से ही द ओशन प्रोजेक्ट तथा वर्ल्ड ओशन नेटवर्क की मदद से दुनियाभर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Ocean Day 2022 Know About History Significance Importance and Theme News in Hindi
क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस - फोटो : Pixabay

विश्व महासागर दिवस 2022 की थीम

विश्व महासागर दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल यानी 2022 की थीम है- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean)। 

विज्ञापन
World Ocean Day 2022 Know About History Significance Importance and Theme News in Hindi
क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस - फोटो : Pixabay


धरती के 71 प्रतिशत हिस्से पर जल है। इसकी वजह से धरती को नीला ग्रह कहकर भी पुकारा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, दुनिया के महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है। जीवमंडल का एक अहम भाग होने के अलावा भोजन और दवा का भी एक प्रमुख स्रोत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed