सब्सक्राइब करें

इस शख्स की पत्नी को सरकार ने कर दिया था मृत घोषित, 19 महीने बाद सच्चाई सामने आई तो खिसक गई जमीन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Jal Parlay 2013 Disaster History Apda Chamatkar Miracle Stories
Keadarnath Leela Vijendra

साल 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी से पूरी दुनिया हील गई थी। कुदरत के इस कहर ने बहुत कुछ तबाह कर दिया था। कई परिवार आज भी उस हादसे का नाम सुनकर रो पड़ते हैं। हादसे के शिकार हुए लोगों के जख्म हरे हो जाते हैं। हजारों लोगों के घर तबाह हो गए थे तो सैकड़ों परिवार बिछड़ गए थे। इस प्रलय ने ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाले विजेंद्र सिंह की जिंदगी भी बदल के रख दी।

Trending Videos
Kedarnath Jal Parlay 2013 Disaster History Apda Chamatkar Miracle Stories
kedarnath - फोटो : amar ujala

2013 में ट्रैवल एजेंट विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ चार धाम यात्रा पर निकले थे। इन दोनों के साथ 30 अन्य दंपत्ति भी उस बस में सवार थे जो उत्तराखंड में दर्शन के लिए पहुंची थी। सबको उम्मीद थी कि भगवान के दर्शन होंगे लेकिन जो हुआ। उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Jal Parlay 2013 Disaster History Apda Chamatkar Miracle Stories
kedarnath

16 जून को जब प्रलय ने दस्तक दी तो विजेंद्र अपनी पत्नी के साथ थे। भयानक बाढ़ की वजह से लीला और विजेंद्र भी अलग हो गए थे। दोनों के पास एक दूसरे से संपर्क साधने का कोई जरिया नहीं था। विजेंद्र तो किसी तरह अपने घर पहुंच गए लेकिन लीला लापता हो गईं। विजेंद्र ने अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश शुरू की। 

Kedarnath Jal Parlay 2013 Disaster History Apda Chamatkar Miracle Stories
Vijendra Leela

कई महीनों तक तलाश करने के बाद सबने स्वीकार कर लिया कि लीला परलोक सिधार चुकी हैं। लेकिन विजेंद्र इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि उनकी पत्नी ने दुनिया को छोड़ दिया है। वह अपनी कोशिश में जुटे रहे। कई दिनों तक लीला के लापता रहने पर सरकार ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया लेकिन विजेंद्र अपनी जिद पर डटे रहे। 

विज्ञापन
Kedarnath Jal Parlay 2013 Disaster History Apda Chamatkar Miracle Stories
Keadarnath Leela Vijendra

विजेंद्र हर रोज अपनी पत्नी की तस्वीर लेकर उत्तराखंड में घूमते थे और लोगों से पूछते थे कि क्या आपने मेरी पत्नी को देखा है। लोगों ने उनको पागल कहना शुरू कर दिया था। एक दिन विजेंद्र की यह कोशिश रंग लाई। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed