फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 10 सबसे दौलतमंद और गरीब देश, चौथा और आठवां नाम बेहद चौंकाने वाला

Wed, 04 Jul 2018 07:58 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 04 Jul 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
Ten most wealthy and poorer countries in the world
dollar
किस देश को सबसे अमीर देश कहा जा सकता है? आप कहेंगे कि सीधी सी बात है, जिस देश में सबसे ज्यादा पैसा है वो देश सबसे अमीर कहलाएगा, लेकिन इस सवाल का जवाब इतना सीधा नहीं है। सबसे अमीर देशों की सूची बनाने के लिए कई दूसरे रास्ते अपनाए जाते हैं। जैसे कि जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद की तुलना करना।
Ten most wealthy and poorer countries in the world
building
जीडीपी का मतलब होता है कि कोई अर्थव्यवस्था हर साल कुल कितने सामान और सेवा का उत्पादन करती है। अगर आप आकार के हिसाब से देखेंगे तो विश्व बैंक के मुताबिक अमरीका और चीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। और अब अगर हम उस धन का वहां रहने वाले लोगों की संख्या से भाग करें (जिसे जीडीपी पर कैपिटा कहा जाता है), तो सबसे अमीर देश लक्सजमबर्ग, स्विट्जरलैंड और मकाओ होंगे।

हलांकि ऊपर कही गई सारी बातें ठीक हैं, लेकिन कई अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था की सेहत को जांचकर उसके अमीर होने का पता लगते हैं। इसके लिए वो देखते हैं कि किसी देश के लोगों की खरीददारी की क्षमता क्या है। साथ ही वो ये भी समझने की कोशिश करते हैं उस देश के अलग-अलग नागरिकों की खरीददारी की क्षमता में कितनी समानता है।
Ten most wealthy and poorer countries in the world
richest country
इस तरीके के हिसाब से कतर, मकाओ, लक्सजमबर्ग के बाद सिंगापुर, ब्रुनई और कुवैत सबसे अमीर देश हैं। इन देशों के बाद सूची में संयुक्त अरब अमीरात, नॉर्वे, आयरलैंड और स्विट्जरलैंड का नाम आता है। तेल और प्रकृतिक गैस के विशाल भंडार वाला देश कतर अमीर देशों की सूची में सबसे ऊपर है।

बीते कई सालों से कतर ने अमीर देशों की सूची में पहला पायदान कायम रखा है। हालांकि 2013 और 2014 में मकाओ कतर से आगे निकल गया था, लेकिन 2015 में दोबारा वो दूसरे पायदान पर लौट आया। मकाओ की अर्थव्यवस्था (चीन के दक्षिणी तट पर बसा एक स्वायत्त क्षेत्र) मुख्य रूप से पर्यटन और कैसिनो उद्योग पर निर्भर है। वहीं यूरोपीय देश लक्सजमबर्ग का आर्थिक विकास निवेश के प्रबंधन और प्राइवेट बैंकों के फायदे से हुआ है। लक्सजमबर्ग की टैक्स व्यवस्था खासी सुस्त है इस वजह से यहां का बैंक बहुत मुनाफा कमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten most wealthy and poorer countries in the world
student
गहरीविषमता वाले 10 देश

'गिनी कोएफिशिएं' अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को मापने का एक तरीका है। इसका पैमाना जीरो से एक के बीच होता है। इसमें जीरो का मतलब है पूरी तरह से असमान। हालांकि इस तरीके की आलोचना भी की जाती है।

विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका, हैथी और होंडुरास दुनिया के सबसे असमान देशों की सूची में शामिल हैं। इन देशों के बाद कोलंबिया, ब्राजील, पनामा, चिली और रवांडा, कोस्टा रिका और मेक्सिको का नाम आता है।
विज्ञापन
Ten most wealthy and poorer countries in the world
ten Unequal country
लातिन अमरीका के साथ क्या हो रहा है?
दरअसल, लातिन अमरीका और कैरीबियाई दुनिया के सबसे असमान क्षेत्र हैं। इनके बाद सब-सहारा अफ्रीका का नाम आता है। और 10 असमान देशों की सूची में से आठ एक क्षेत्र के हैं और दो अफ्रीकी देश हैं। इस बीच विश्व बैंक के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि लातिन अमरीका ने हाल के कुछ सालों में अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने में सफलता हासिल की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed