{"_id":"5b30f4564f1c1b684d8b856c","slug":"this-man-broke-the-mountain-and-made-a-canal-in-just-three-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 साल के इस शख्स ने खोद डाला पहाड़, बना दी नहर अब पानी इतना मीठा, पीएगा शहर","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
70 साल के इस शख्स ने खोद डाला पहाड़, बना दी नहर अब पानी इतना मीठा, पीएगा शहर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको एक ऐसे शख्स की सच्ची कहानी से रूबरू कराएंगे जिसने 3 साल तक एक विशाल पहाड़ तोड़कर नहर बना डाली। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
man built canal
70 साल के दैत्री नायक ने तीन साल कड़ी मेहनत करके गांव में एक किलोमीटर लंबी नहर खोद डाली। वो भी तब जबकि ये इलाका बहुत ही पथरीला था। इससे पानी की कमी से जूझ रहे गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम और खेती के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। एक बात तो है कि ओडिशा के रहने वाले दैत्री ने अपनी कड़ी मेहनत से गांव के सैकड़ों लोगों की मुश्किलें हर ली।
farmer
मामला ओडिशा के केन्दुझर जिले का है। यहां बांसपाल, तेलकोई और हरिचंदपुर ब्लॉक में सिंचाई के लिए कोई इंतजाम नहीं था। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां पानी की व्यवस्था कर पाना सरकारी तंत्र के लिए भी मुशकिल हो रहा था। जब सब हार चुके थे तब जाकर दैत्री नायक ने अपने गांव में पानी लाने का बीड़ा उठाया। जहां लोग पहले खेती के लिए लोगों को बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते थे अब गांव वाले दैत्री की बनाई नहर से पानी प्राप्त कर रहे हैं। अब लोगों को तलाब के गंदा पानी भी नहीं पीना पड़ता। इससे गांव के लोग बीमार भी कम पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
villagers
बैतरणी गांव के दैत्री नायक ने यहां पानी लाने की ठानी। दैत्री ने अपने परिवार के साथ नहर बनाने का काम शुरू किया था। पानी के इंतजाम के लिए दैत्री ने तीन साल तक पहाड़ों को तोड़ा और खुदाई की। दैत्री का परिवार पत्थर हटाने में उसकी मदद करता था। नहर खुदने के बाद मई माह में ही गांव में पानी लाया जा सका है।
विज्ञापन
farmer
वहीं अब सरकारी महकमा भी दैत्री नायक की तारीफ कर रहा है। केन्दुझर डिवीजन में माइनर इरिगेशन के इंजीनियर अब इस गांव का दौरा करेंगे और वहां सिंचाई की व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।