फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्शन कैमरे से रिकॉर्ड करें रोमांचक लम्हे, शुरुआती कीमत 1,500 रुपये

Wed, 27 Jun 2018 11:24 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Records memories with Action Camera, starting price is 1,500
action camera

स्पोर्ट्स, लाइव इवेंट और एडवेंचर वाली जगहों पर एक्शन कैमरा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। एक्शन कैमरा किसी भी स्टैंडर्ड प्वाइंट एंड शूट या डीएसएलआर कैमरे के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट होता है, इसे आसानी से कहीं भी माउंट किया जा सकता है। एक्शन कैमरा को स्पोर्ट्स, लाइव इवेंट और एडवेंचर जैसी जगहों के लिए बनाया जाता है। इनकी कीमत 1,500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक है और आप इन्हें किसी भी प्रमुख ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इनका इस्तेमाल उन जगहों पर आराम से किया जा सकता है, जहां आप डीएसएलआर और स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी भी कैमरे में इनवेस्ट करने से पहले उसके फीचर्स के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है।

Records memories with Action Camera, starting price is 1,500
action camera

वाइड एंगल वीडियो और फोटोः ज्यादातर एक्शन कैमरे बिना किसी परेशानी के 4K वीडियो की हाई क्वालिटी को रिकॉर्ड करने में सक्षम होते हैं। इनमें लगा बड़ा सेंसर आसानी से बेहतरीन फोटो को क्लिक करके उन्हें तुरंत वाई-फाई के माध्यम से आपके स्मार्टफोन में ट्रांसफर कर देता है।

Records memories with Action Camera, starting price is 1,500
action camera

कॉम्पैक्ट साइज: एक्शन कैमरा की सबसे बड़ी खासियत इसका साइज होता है। यह मुख्य तौर पर छोटे साइज में आता है। आप इसे आसानी से अपनी हथेली में फिट कर सकते हैं। इसे ट्राईपॉड या मोनोपॉड पर भी लगाया जा सकता है। इसके ऊपर एक वॉटर प्रूफ केसिंग होती है, जो इसे पानी में भीगने से बचाती है। यह डीएसएलआर कैमरा और प्वाइंट एंड शूट कैमरे के मुकाबले काफी छोटा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Records memories with Action Camera, starting price is 1,500
action camera

स्पोर्टिंग इक्विपमेंट के साथ प्रयोगः एक्शन कैमरे का इस्तेमाल आप अपने स्पोर्ट इक्विपमेंट के साथ भी कर सकते हैं। इसे सर्फिंग और स्कीइंग इक्विपमेंट में फिट करके आप अलग-अलग एंगल से अपने स्पोर्टिंग एक्शन को इसमें कैद कर सकते हैं। इससे आपको काफी करीब और अनूठे एंगल की तस्वीरें और वीडियो मिलेंगे। आप इनका इस्तेमाल अपनी गलतियों को देखने और उनका सुधार करने में कर सकते हैं।

विज्ञापन
Records memories with Action Camera, starting price is 1,500
action camera

कार के डैश कैम के रूप में: एक्शन कैमरे को आप अपनी कार में डैशबोर्ड कैमरे के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसेे आप अपनी बाइक के हैंडल और उसके पहियों में फिट कर सकते हैं। इससे आपको यूनीक एंगल में वीडियो मिलेगा। साथ ही इसका टाइम लैप्स भी आपके रूट को एक जबरदस्त व्यू देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed