सब्सक्राइब करें

Prison: दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल, कहीं राजा की तरह रहता है कैदी, तो कहीं खरीदना पड़ता है कमरा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
World's Most Bizarre Prison 5 Bizarre Prisons Around The World
दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल - फोटो : Freepik

World's Most Bizarre Prison: दुनिया में कैदियों को रखने के लिए कई तरह की जेलें बनाई गई हैं। इन जेलों में चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। इनमें कई बेहद खतरनाक और महंगी जेले हैं। कुछ जेलों को अच्छी सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जबकि कई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया की पांच अजीबोगरीब जेलों के बारे में बताएंगे...



सेबू जेल

फिलीपींस की सेबू जेल किसी डिस्को से कम नहीं है। इसमें माहौल ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होता। उनके लिए यहां पर संगीत की व्यवस्था की गई है। कैदी से इससे अपना पूरा मनोरंजन करते हैं। यहां के कैदियों के एक डांसिंग वीडियो को अमेरिका की मशहूर टाइम पत्रिका ने अपनी वायरल वीडियोज की सूची में पांचवें नंबर शामिल किया था। दरअसल, फिलीपींस प्रशासन और यहां के लोग मानते हैं कि संगीत और नृत्य दोनों ही एक दवाई की तरह काम करते हैं, जो जिंदगी के गमों से छुटकारा दिला सकते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करा सकते हैं। 
 

World's Most Bizarre Prison 5 Bizarre Prisons Around The World
दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल - फोटो : Freepik

जस्टिस सेंटर लियोबेन 

ऑस्ट्रिया की जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल एक फाइव स्टार होटल की तरह है। यह पूरी तरह से कांच से ढंकी हुई है। यहां जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे हैं। इसमें टीवी से लेकर फ्रीज तक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। साल 2004 में बनी इस जेल में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं। 
 

World's Most Bizarre Prison 5 Bizarre Prisons Around The World
दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल - फोटो : Freepik

सैन पेड्रो जेल 

बोलीविया की सैन पेड्रो जेल अजीबोगरीब वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती है। आमतौर पर अन्य जेलों में कैदियों को किसी भी सेल (कमरा) में डाल दिया जाता है। हालांकि, यहां पर कैदियों को अपने लिए सेल खरीदनी पड़ती है, जिससे वो उसमें रह सकें। एक आंकड़े के मुताबिक, इस जेल में करीब 1500 रहते हैं। इस जेल का माहौल शहर की गलियों जैसा लगता है, जहां बाजार लगते हैं, फूड स्टॉल लगे होते हैं। यहां कैदी अपनी सजा इसी तरह काटते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World's Most Bizarre Prison 5 Bizarre Prisons Around The World
दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल - फोटो : Freepik

सार्क जेल 

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्थित एक छोटे से द्वीप गुवेर्नसी पर दुनिया की सबसे छोटी जेल है। इस जेल का नाम 'सार्क जेल' है। 1856 में बनी इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। इसमें कैदियों को रात भर की कैद की सजा दी जाती है। हालांकि, अगर कैदी अधिक उत्पात मचाते हैं तो फिर उन्हें यहां से निकालकर दूसरी बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। पर्यटकों के बीच भी यह जेल काफी मशहूर है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए और इसे देखने के लिए आते हैं। 

Asteroid News: धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड?

Optical Illusion: जीनियस हैं तो तस्वीर में 5 सेकेंड के अंदर कद्दू को खोजें, बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल

विज्ञापन
World's Most Bizarre Prison 5 Bizarre Prisons Around The World
दुनिया की पांच सबसे अनोखी जेल - फोटो : Freepik

अरनजुएज जेल

यह जेल स्पेन में स्थित है और अनोखी जेल है। इस जेल में कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। यहां पर स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह यह है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed