{"_id":"66f0ebbb1000341aca037a9a","slug":"indian-batter-shubman-gill-test-records-in-2024-three-ton-two-fifties-and-three-time-duck-stats-in-hindi-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: इस साल टेस्ट में जमकर बोला है शुभमन गिल का बल्ला, 13 पारियों में जड़े हैं तीन शतक, जानें आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: इस साल टेस्ट में जमकर बोला है शुभमन गिल का बल्ला, 13 पारियों में जड़े हैं तीन शतक, जानें आंकड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:47 AM IST
सार
गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेल टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। इस साल टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो गिल ने कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं और सात पारियों में 56.09 के औसत से 617 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला टेस्ट प्रारूप में जमकर बोला है। गिल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो तीनों प्रारूप में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ा था और ऋषभ पंत के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। गिल इस साल टेस्ट में काफी अच्छी फॉर्म में रहे हैं और इंग्लैंड के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर दहाड़ा है।
2 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : twitter
गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पारी खेल टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। इस साल टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो गिल ने कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं और सात पारियों में 56.09 के औसत से 617 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं, जबकि तीन बार शुभमन खाता खोले बिना आउट हुए हैं।
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के खिलाफ जड़े थे दो शतक
शुभमन का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दलीप ट्रॉफी में खामोश रहा था, लेकिन इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह महत्वपूर्ण साबित हुए थे। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ 104 और 110 रनों की पारी खेली थी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने नाबाद 119 रन बनाए जो इस साल टेस्ट में उनका सर्वोच्च निजी स्कोर है। शुभमन ने 2020 में टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन यह साल इस प्रारूप में उनके लिए सबसे ज्यादा अच्छा रहा है। अपने करियर में टेस्ट में शुभमन ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि उनके बल्ले से सर्वाधिक बार शतक और अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
शुभमन के नाम 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन
शुभमन 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। शुभमन ने इस मामले में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा। शुभमन ने पिछले साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 46.2 के औसत से रन बनाए हैं। शुभमन 2023 से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3094 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं। श्रीलंका के मेंडिस ने 2023 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36.1 के औसत से 2851 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
गिल का दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार रहा है रिकॉर्ड
गिल का भारत की दूसरी पारी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनकी पिछली चार पारियां- 104, 91, 52* और 119* रन की रही हैं। यानी उन्होंने 366 रन बनाए हैं। हालांकि, पहली पारी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।