सब्सक्राइब करें

Miss Universe India 2024: रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 ताज, उर्वशी रौतेला ने पहनाया क्राउन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Miss Universe India 2024 crown to Rhea Singha Urvashi Rautela in Jaipur news Updates in Hindi
मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज रिया के सिर (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज भारतीय सुंदरी रिया सिंघा के सिर सजा है। उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। इस भावुक मौके पर रिया ने कहा कि उन्हें 2024 से पहले मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाले लोगों से काफी प्रेरणा मिलती है।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा क्या बोलीं?

Miss Universe India 2024 crown to Rhea Singha Urvashi Rautela in Jaipur news Updates in Hindi
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा - फोटो : एएनआई
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद सुंदरी रिया सिंघा ने कहा, 'आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। उन्होंने कहा कि वे पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं।

10 साल पहले ताज जीतने वाली उर्वशी रौतेला ने क्या कहा?

Miss Universe India 2024 crown to Rhea Singha Urvashi Rautela in Jaipur news Updates in Hindi
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा - फोटो : एएनआई
अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने कहा 'मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।' उर्वशी ने भरोसा जताया कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी।' उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed