फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे हल्की मिठाई, हवा से बना है 96 फीसदी हिस्सा

Wed, 06 Nov 2019 06:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 Nov 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
worlds lightest dessert weighs just one gram and 96 percent air
दुनिया की सबसे हल्की मिठाई - फोटो : bompas & parr

मिठाई खाने का शौक तो सबको होता है। दुनिया भर में तमाम तरह की मिठाईयां पाई जाती हैं लेकिन भारत में इसके अनगिनत प्रकार हैं। मिठाईयां हर उपलक्ष्य को खास बनाने में अहम होती हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई मायनों में अभी तक की सबसे अनोखी मिठाई है। यकीन मानिए आपने अभी तक ऐसी मिठाई के बारे में कल्पना भी नहीं की होगी।

worlds lightest dessert weighs just one gram and 96 percent air
दुनिया की सबसे हल्की मिठाई - फोटो : bompas & parr

दरअसल, ब्रिटेन के कारीगरों ने दुनिया की सबसे हल्की मिठाई तैयार की है। इस मिठाई की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में वैज्ञानिकों की सहायता भी ली गई है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि यह दुनिया की सबसे हल्की मिठाई है जिसका वजन सिर्फ एक ग्राम है। इस मिठाई का 96 फीसदी हिस्सा सिर्फ हवा है। मतलब मुहं को मिठास से भर देने का काम इसमें मिलाए गए सिर्फ 4 प्रतिशत पदार्थ ही करते हैं।

worlds lightest dessert weighs just one gram and 96 percent air
दुनिया की सबसे हल्की मिठाई - फोटो : bompas & parr

दुनिया की सबसे हल्की इस मिठाई का इजाद लंदन में स्थित डिजाइनर स्टूडियो बॉमपास एंड पार के कारीगरों ने एरोजेलेक्स लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जर्मनी के हैमबर्ग में किया है। इस मिठाई को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने पहले दुनिया के सबसे हल्के ठोस पदार्थ को खाने लायक बनाया फिर उसमें मिठास डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds lightest dessert weighs just one gram and 96 percent air
दुनिया की सबसे हल्की मिठाई - फोटो : bompas & parr

इस मिठाई को एरोजेल से बनाया गया है। एरोजेल दुनिया का सबसे हल्का ठोस पदार्थ है। इसका अविष्कार वर्ष 1931 में हुआ था। इस पदार्थ का अविष्कार अमेरिका के रसायनविद सैमुअल किस्टलर ने किया था। सैमुअल व उनके एक साथी के बीच शर्त लगी थी कि कौन बिना सिकुड़न के जेल में मौजूद पानी को हवा में बदल सकता है। इसी शर्त के चलते सैमुअल ने कई प्रयोग किए जिसमें एरोजेल का अविष्कार हुआ। एरोजेल में 95 से 99.8 प्रतिशत हवा होती है इसी वजह से यह दुनिया का सबसे हल्का ठोस पदार्थ है।

विज्ञापन
worlds lightest dessert weighs just one gram and 96 percent air
दुनिया की सबसे हल्की मिठाई - फोटो : bompas & parr

एरोजेल से ही बॉमपास एंड पार के डिजाइनरों को दुनिया की सबसे हल्की मिठाई बनाने का आइडिया आया। डिजाइनरों ने एरोजेल से मिठाई बनाने का फैसला किया। वैसे तो एरोजेल का निर्माण कई पदार्थों से होता है लेकिन मिठाई बनाने के लिए कारीगरों ने अंडे की सफेदी में पाए जाने वाले ग्लोबुलर प्रोटीन एल्बमोइड्स का प्रयोग किया। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से से हाइड्रोजेल तैयार किया गया और फिर उसे कैल्शियम क्लोराइड और और पानी में डुबोकर एक सांचे में डाला गया। इसके बाद तैयार मैरिंग्यु जेल से तरल पदार्थ हटाकर उसे लिक्विड कार्बन डाई ऑक्साइड में बदला गया। इसे बाद में गैस बना दिया गया और अंत में गैस को भी हटा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed