फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आलीशान घर को अंदर से देख हो जाएंगे हैरान, 12 करोड़ में बिक्री के लिए है तैयार

Wed, 06 Nov 2019 01:40 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 Nov 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
house goes sale worth 1350000 pound enough plug sockets everyone street
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

हर इंसान की चाहत होती है कि उसका अपना घर हो जो उसने खुद की मेहनत की कमाई से खरीदा हो। अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं। अगर घर उनकी क्षमता से ज्यादा महंगा भी होता है तो भी लोन लेकर किसी से उधार मांगकर लोग अपने सपने के घर को अपना बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन इस घर की खरीदारी के दौरान कई बार ऐसे अजीबो-गरीब घर देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर सिर घूम जाता है। आज भी हम आपको ऐसे ही एक घर के बारे में बताने जा रहे हैं।

house goes sale worth 1350000 pound enough plug sockets everyone street
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के मिडलसेक्स में एक घर बिक रहा है। घर की साइज की बात करें तो इसमे कुल पांच बेडरूम है जिसकी कीमत 17.5 करोड़ रुपए है। लेकिन घर के अंदर की तस्वीरें देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इस घर के बारे में जानकारी एक ट्वीट के जरिए हुई है। इस घर की अजीब बात यह है कि इस घर की दीवारों पर हद से ज्यादा प्लग सॉकेट्स लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कोई भी सॉकेट एक दूसरे के समानांतर या सलीके से नहीं लगा है।
house goes sale worth 1350000 pound enough plug sockets everyone street
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टोबी डेवी नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक लिंक शेयर किया है जिसमें इस घर के बारे में बताया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में टोबी ने मजाकिया तौर पर लिखा है कि वे यह घर खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि घर में लगे प्लग सॉकेट्स उनके लिए काफी हैं या नहीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
house goes sale worth 1350000 pound enough plug sockets everyone street
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

टोबी ने ट्विटर पर जो लिंक शेयर किया है वह एक वेबसाइट का है जिसमें इस घर के बारे में जानकारी दी गई है। लिंक में बताया गया है कि उस घर में रहने वाला परिवार वहां से शिफ्ट हो गया है। जब से इस घर की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई है सभी की नजरें घर में लगे प्लग सॉकेट्स पर ही हैं जो उस घर के हर कोने पर हैं। इसके बारे में एक यूजर ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि यह घर किसी इलेक्ट्रिशियन का ट्रेनिंग सेंटर रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि "क्या यहां सामने वाले कमरे में सीआईए का दफ्तर था?"

विज्ञापन
house goes sale worth 1350000 pound enough plug sockets everyone street
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे घर की दीवारों पर सॉकेट्स चारों तरफ फैले हुए हैं और किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि इस घर में रहने वाला परिवार इतने सारे सॉकेट्स का क्या इस्तेमाल करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed