फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EICMA 2019 में छाई Hero Xtreme 1R कॉन्सैप्ट स्पोर्ट्स बाइक, जल्द दिखेगी सड़कों पर!

Wed, 06 Nov 2019 01:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Nov 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Hero motocorp showcased Hero Xtreme 1R concept at EICMA 2019 milan motorcycle show
Hero Xtreme 1R EICMA 2019 - फोटो : Social Media

इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2019 ऑटो शो में Hero Motocorp ने अपनी एडवेंचर रेसिंग बाइक का कॉन्सैप्ट लॉन्च किया है। Hero Xtreme 1R का लुक काफी एग्रेसिव है। इसे देख कर लगता है कि यह नई पीढ़ी के युवाओं के बेहद पसंद आएगी। माना जा सकता है कि अगली पीढ़ी की एक्सट्रीम दिखने में ऐसी ही होगी।

वजन 140 किग्रा से भी कम

Hero motocorp showcased Hero Xtreme 1R concept at EICMA 2019 milan motorcycle show
Hero Xtreme 1R EICMA 2019 - फोटो : Social Media

हीरो का दावा है कि एक्सट्रीम कॉन्सैप्ट को युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। खास बात यह है कि बाइक का वजन 140 किग्रा से भी कम है। साथ ही, इसमें शार्प डिजाइन के साथ LED हेडलैंप्स, सिग्नेचर LED टेल-लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा कम ऊंचाई वाली सीटें और अग्रेसिव स्टाइल वाला फ्यूल टैंक मिलेगा।
 

Hastur कॉन्सैप्ट से मिलता-जुलता लुक

Hero motocorp showcased Hero Xtreme 1R concept at EICMA 2019 milan motorcycle show
hero hastur concept bike - फोटो : Social Media

Hero Xtreme 1.R की स्टाइलिंग काफी हद तक Hastur कॉन्सैप्ट जैसी है। शोकेस की गई बाइक में सफेद रंग का बेस पेंट और टैंक, इंजन गार्ड, फॉर्क्स और बॉडी पैनल्स पर लाल रंग से हाईलाइट्स की गई थीं। बाइक में फ्रंट फॉर्क्स के साथ दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं इसमें एरो एग्जास्ट सिस्टम, क्लिप-ऑऩ हैंडलबार सेटअप, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्लीक टायर दिये गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

160सीसी का इंजन

Hero motocorp showcased Hero Xtreme 1R concept at EICMA 2019 milan motorcycle show
Hero Xtreme 1R - फोटो : Team-BHP

रिपोर्ट्स के मुताबिक Hero Xtreme 1.R में नया 160सीसी का नेकेड स्ट्रीफाइटर इंजन दिया गया है। Bajaj Pulsar NS160, TVS Apache RTR 160 4V और Honda CB Hornet 160R में भी इतने ही कैपेसिटी का इंजन दिया गया है। नई बाइक का मुकाबला इसी सेगमेंट की बाइक्स से होगा।

विज्ञापन

Xpulse 200 के लिए रैली किट शोकेस

Hero motocorp showcased Hero Xtreme 1R concept at EICMA 2019 milan motorcycle show
Hero Xpulse 200 rally Kit - फोटो : Social Media

वहीं कंपनी ने Xpulse 200  के लिए रैली किट भी शोकेस की है। जिसे भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है। नई पूरी तरह से एडजस्टेबल है। इसमें बड़े फ्रंट और रिअर सस्पेंशन, ऑफरोडिंग के लिए फ्लैट सीटें, आगे बढ़ा हुआ गियर पैडल, अतिरिक्त ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए एक्सटेंडेड साइड स्टैंड और रैली टायर्स दिये गए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed