दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जहरीली हवा के खतरनाक स्तर को लेकर विवादों में घिर गया था। मुकाबले से पहले कई बांग्लादेशी खिलाड़ी मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते दिखे। राजधानी दिल्ली मे वायु प्रदूषण इतना ज्यादा था कि मैच रद्द करने की भी बात कही गई। दिल्ली में वायु प्रदूषण के बावजूद मैच अपने तय समय पर अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला गया। हालांकि मैच में इस दमघोटू हवा ने दो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।
दिल्ली की प्रदूषण का शिकार बने थे बांग्लादेश के दो स्टार खिलाड़ी, बीच मैदान की थी उल्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी सौम्या सरकार और एक अन्य खिलाड़ी ने पहले गेम के दौरान उल्टी की थी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक अपने खतरनाक स्तर तक पहुँच गया था। जिससे वहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मैच के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी प्रदूषण के कारण खांसी की समस्या से जूझते नजर आए। इस रिपोर्ट से दिल्ली में मैच कराए जाने को लेकर बीसीसीआई पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब दिल्ली में होने वाले सभी मुकाबलों की निगरानी करेगा। बोर्ड भविष्य में इस अवधि के दौरान उत्तर भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों के कार्यक्रमों पर भी ध्यान देगा। मैच से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमने पिछले दो दिनों में दिल्ली के अधिकारियों से बात की है और हम मैच के होने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं। हम मुकाबले को अंतिम समय में रद्द नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि मुश्फिकुर रहीम भारत-बांग्लादेश के मैच के हीरो थे, उन्होंने अपने देश को टी-20 मैच में भारत पर पहली बार जीत दिलाने के लिए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। मुश्फिकुर ने दिल्ली में प्रदूषण के स्तर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह प्रदूषण की बजाय विपक्षी गेंदबाजों पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं।
मैच के बाद सौरव गांगुली ने भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। सौरव गांगुली ने ट्वीट कर लिखा कि, 'भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों को दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलने के लिए धन्यवाद। उन्होंने बांग्लादेश टीम की दिल्ली के इस चुनौतीपूर्ण मौसम का डट कर सामना करने के लिए सराहना भी की।
Thank u to both the teams to play this game @ImRo45 @BCBtigers under tuff conditions .. well done bangladesh ..