गुजरात के केवाडिया में सरदार सरोवर बांध के पास स्थापित की गई लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर की आदमकद प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद पर्यटक स्थल ताज महल पिछड़ गया है।
गुजरात: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने कमाई में ताजमहल को पीछे छोड़ा, सालभर में 63 करोड़ रुपये मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट बेचे जाने के मामले में यह आंकड़ा ताजमहल समेत देश के अन्य पांच ऐतिहासिक-स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्मारकों में सबसे अधिक है। हालांकि पर्यटकों के पहुंचने के मामले में ताजमहल अब भी अव्वल है। ताजमहल को देखने के लिए जहां 64.58 लाख लोग पहुंचे। वहीं एक साल में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए करीब 24 लाख लोग पहुंचे।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (आर्कियोलॉजिकल सर्वेक्षण ऑफ इंडिया) की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश और विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने में ताजमहल (आगरा) अव्वल है। इस सूची में कुतुबमीनार (दिल्ली), आगरा किला, लाल किला और फतेहपुर सीकरी भी शामिल है।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी: 24.44 लाख पर्यटक पहुंचे, 63 करोड़ रुपये की हुई कमाई
ताजमहल: 64.58 लाख पर्यटक पहुंचे, 56 करोड़ रुपये की हुई कमाई
आगरा किला: 24.98 लाख पर्यटक पहुंचे, 30.55 करोड़ रुपये की हुई कमाई
कुतुब मीनार: 29.23 लाख पर्यटक पहुंचे, 23.46 करोड़ रुपये की हुई कमाई