{"_id":"5dc254b38ebc3e5b6a3eb48b","slug":"delhi-capitals-completes-deal-with-ravichandran-ashwin-announcement-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: अश्विन पंजाब को कह सकते हैं अलविदा, इस टीम के साथ करेंगे नई पारी की शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: अश्विन पंजाब को कह सकते हैं अलविदा, इस टीम के साथ करेंगे नई पारी की शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के दिग्ग्ज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में लंबे समय से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा थे। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने धोनी की टीम CSK को 2010 और 2011 के सीजन में चैंपियन बनाया था। हालांकि पिछले कुछ समय से अश्विन बतौर कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ जुड़े थे। मगर मीडिया रिपोर्टस की माने तो यह धुरंधर ऑफ स्पिनर जल्द ही पंजाब की टीम को अलविदा कह सकता है। रिपोर्टस के मुताबिक अश्विन ने IPL में अपने सफर को जारी रखने के लिए नई टीम का चयन कर लिया है।
2 of 4
delhi capitals
- फोटो : social media
रविचंद्रन अश्विन जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने कहा कि अश्विन को टीम में शामिल करने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि KXIP के सह-मालिक नेस वाडिया ने इन अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अश्विन के नेतृत्व में, पंजाब ने पिछले दो सीजन के पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब की टीम 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही थी।
3 of 4
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
इससे पहले, किंग्स इलेवन पंजाब के नवनियुक्त कोच और निदेशक अनिल कुंबले ने टीम में अश्विन के भविष्य पर खुलकर कोई बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि अभी ही मैंने टीम की बागडोर संभाली है और 2020 के लिए टीम कंबीनेशन के बारे में फिलहाल सोचना थोड़ा जल्दबाजी होगा। मुझे अभी टीम के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कौन से खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े रहेंगे और किस प्लेयर को निकाला जाएगा इसका फैसला बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अश्विन के टीम के बाहर होने से किंग्स इलेवन पंजाब की कमान केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। इस बात की पुष्टि KXIP के सूत्र ने भी की। उसने बताया कि हां इस बात की अधिक संभावना है कि राहुल को टीम का कप्तान बनाया जाए क्योंकि वह वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और उनको टीम की कमजोरी और ताकत के बारे में पता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।