{"_id":"5dc3f5b28ebc3e5b6a3eb575","slug":"worlds-most-expensive-wedding-cake-is-worth-over-one-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कोई लड़की नहीं, केक है जनाब, कीमत इतनी जितने में खरीद लें तीन मर्सिडीज कार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये कोई लड़की नहीं, केक है जनाब, कीमत इतनी जितने में खरीद लें तीन मर्सिडीज कार
आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक केक देखे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं जो किसी इंसान की तरह दिखता हो। जी हां, दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने एक ऐसा केक बनाया है, जो एक लड़की की तरह दिखता है। सबसे खास बात है कि ये कोई आम केक नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके, बल्कि इसकी कीमत ही इतनी है कि आप सुनकर शायद चक्कर भी आ जाए।
2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक
- फोटो : Social media
इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है।
3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक
- फोटो : Social media
इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मर्सिडीज बेंज सीएलए की शुरुआती कीमत करीब 32 लाख रुपये होती है, ऐसे में आप इस केक की कीमत में तीन मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा केक
- फोटो : Social media
इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन
5 of 5
डेबी विंघम का बनाया केक
- फोटो : Social media
हालांकि डेबी द्वारा बनाया गया यह कोई पहला केक नहीं है, जो अलग तरह का हो बल्कि केक बनाने का उनका अंदाज ही अलग है। वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बनाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।