{"_id":"5dc3d9878ebc3e5b037e192c","slug":"indian-vice-captain-ajinkya-rahane-shared-his-beautiful-daughter-picture-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया ने पहली बार देखा रहाणे की नन्हीं परी का चेहरा, बेटी का नाम भी किया जगजाहिर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुनिया ने पहली बार देखा रहाणे की नन्हीं परी का चेहरा, बेटी का नाम भी किया जगजाहिर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी के साथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिता बनने के लगभग एक माह बाद दुनिया को अपनी बेटी का चेहरा दिखाया। 6 नवंबर को रहाणे ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी नन्हीं साहबजादी की फोटो शेयर की। साथ-साथ स्टाइलिश बल्लेबाज ने अपनी बिटिया का नाम भी सार्वजनिक कर दिया।
2 of 4
अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी के साथ
- फोटो : Social Media
टीम इंडिया के मध्यक्रम की जान इस बल्लेबाज ने अपनी नन्हीं परी का नाम आर्या रखा है। दरअसल, पिछले माह जब रहाणे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे, तब उनकी पत्नी राधिका ने 5 अक्टूबर को इस बच्ची को जन्म दिया था। मैच खत्म होने के तुरंत बाद अजिंक्य अपनी पत्नी और बेटी से मिलने घर पहुंचे थे, इस दौरान भी उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, लेकिन उस वक्त फोटो में चेहरा नहीं दिख रहा था।
3 of 4
अजिंक्य रहाणे पत्नी
- फोटो : ट्विटर
याद हो कि अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से 2014 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में इस जोड़े ने राधिका के प्रेग्नेंट होने की खबर दुनिया के सामने साझा की थी। रहाणे और राधिका ने गोदभराई की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
पिछले एक साल से खराब प्रदर्शन से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे से फॉर्म में वापसी कर ली। उसके बाद वह लगातार रन बना रहे हैं। अब तक टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 61 मैच की 103 पारियों में 43.21 के औसत से 3975 रन बनाये हैं। जिसमें 20 अर्द्धशतक और 11 शतक शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।