फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष, वैज्ञानिकों ने किया ये बड़ा खुलासा

Thu, 07 Nov 2019 01:46 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
25 lakh year old shark dental fossils found in underwater sinkhole in gulf of mexico
समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष - फोटो : CEN/Erick Sosa-Kay Vilchis

कभी-कभी अचानक ही खोजबीन के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा हाथ लग जाता है, जो उन्हें भी हैरान कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मेक्सिको के मेडेरिया के चोलुल जिले में, जहां कुछ वैज्ञानिक 2034 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली 91 फीट गहरी समुद्री गुफा में गए थे। वहां उन्हें 15 ऐसे अवशेष मिले हैं, जो 25 लाख साल पुराने बताए जा रहे हैं। 

25 lakh year old shark dental fossils found in underwater sinkhole in gulf of mexico
समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष - फोटो : CEN/Erick Sosa-Kay Vilchis

खोजकर्ताओं के मुताबिक, जो अवशेष मिले हैं, उसमें 13 अलग-अलग प्रजातियों की शार्क के दांत हैं। ये अनोखी खोज गुफाओं का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक विलिचिस जपाटा और फोटोग्राफर एरिक सोसा रोड्रिग्यूज ने की है।   

25 lakh year old shark dental fossils found in underwater sinkhole in gulf of mexico
समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष - फोटो : CEN/Erick Sosa-Kay Vilchis

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिक विलिचिस जपाटा ने बताया कि वो और उनके सहयोगी एरिक समुद्र के अंदर गुफा की दीवार को देख रहे थे, तभी उनकी नजर कुछ नुकीली चीजों पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि वो दांत हैं। इसके बाद वो सभी 13 दांतों को निकाल कर परीक्षण के लिए ले गए, तब पता चला कि असल में ये दांत प्रागैतिहासिक काल की शार्क प्रजातियों के हैं। माना जा रहा है कि ये दांत शार्क की एक विशेष प्रजाति मेगालोडॉन के हैं, जिसके दांत आरी जैसे होते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
25 lakh year old shark dental fossils found in underwater sinkhole in gulf of mexico
समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष - फोटो : CEN/Erick Sosa-Kay Vilchis

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन दांतों की खोज से पता चलता है कि 25 लाख साल पहले समुद्र के नीचे जीवन मौजूद था। दरअसल, इन अवशेषों को जॉक, सेनॉट नाम दिया गया है। माया सभ्यता में जॉक का मतलब शार्क होता था, जबकि सेनॉट का मतलब प्राकृतिक गहराई से होता था।   

विज्ञापन
25 lakh year old shark dental fossils found in underwater sinkhole in gulf of mexico
समुद्र के अंदर गुफा में मिले 25 लाख साल पुराने जीवों के अवशेष - फोटो : CEN/Erick Sosa-Kay Vilchis

वैज्ञानिकों को दांतों के अलावा जीवाश्म भी मिले हैं जो किसी विलुप्त जानवर और मानव हड्डियों के हो सकते हैं। ये सभी अवशेष गुफा की दीवारों पर चिपके हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed