सब्सक्राइब करें

Mysterious Person: दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब, आज तक नहीं चला पता

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 05:39 PM IST
सार

Mysterious Person: दुनिया में एक ऐसा शख्स था, जिसे आज तक सबसे रहस्मयी माना जाता है। इस शख्स का नाम डीबी कूपर था। वर्ष 1971 में वो विमान से आसमान में ही अचानक लापता हो गया, जिसका आज तक पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Worlds most famous plane hijacker db cooper story mysterious man in the world Trending News
दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब - फोटो : Adobe Stock

Mysterious Person: क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान उड़ते जहाज से ही लापता हो गया हो? अगर आपने नहीं सुना है, तो आपको ऐसी कहानी बताएंगे, जो पूरी तरह सच है। 53 साल पहले ऐसा ही अमेरिका में हुआ था और उस इंसान का आज तक पता नहीं चल पाया। यह बात वर्ष 1971 की है। यह शख्स सूट-बूट पहना हुआ था और हाथ में काले रंग का बैग लेकर अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां उसने काउंटर पर जाकर सीएटल जाने वाली फ्लाइट का टिकट लिया। वहां उसने अपना नाम डैन कूपर बताया, जो असल में उसका नाम ही नहीं था। उसे आज भी डीबी कूपर के नाम से ही जाना जाता है। 



हालांकि, टिकट लेकर वो रहस्यमयी शख्स सीधे अपने फ्लाइट की तरफ बढ़ा। उसके विमान का नाम बोइंग 727 था। उसे हवाई जहाज के सबसे पीछे वाली सीट मिली थी। वह सीधे जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। बाकी यात्रियों की तरह उसने अपना बैग ऊपर ना रखकर अपने पास ही रखा। 
 

Trending Videos
Worlds most famous plane hijacker db cooper story mysterious man in the world Trending News
दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब - फोटो : Adobe Stock

विमान ने जैसे ही एयरपोर्ट से उड़ान भरा, डीबी कूपर ने अपना काम शुरू कर दिया। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को एक कागज का टुकड़ा दिया। कहा जाता है कि तब अटेंडेंट को लगा कि वह कोई बिजनेसमैन है और उसे अपना नंबर दे रहा है। हालांकि, अटेंडेंट ने उस कागज को ले लिया, लेकिन उसे पढ़ते ही वो सन्न रह गई। 

दरअसल, उस कागज के टुकड़े पर लिखा था, मेरे पास बम है। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को अपना बैग खोलकर भी दिखाया, जिसमें सचमुच में एक बम था। इसके बाद कूपर ने उसे अपनी सारी शर्तें बताई और कहा कि विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाए और उसमें फिर से ईंधन भरा जाए। इसके साथ ही उसने दो लाख डॉलर (आज के हिसाब से करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये) और चार पैराशूट की भी मांग की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds most famous plane hijacker db cooper story mysterious man in the world Trending News
दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब - फोटो : Adobe Stock

कूपर की मांग सुनकर फ्लाइट अटेंडेंट सीधे पायलट के पास पहुंची और उसे सारी बात बताई। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान हाइजैक और कूपर की मांगों के बारे में सिएटल के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। फिर क्या, हर तरफ अफरातफरी मच गई। पुलिस से लेकर एफबीआई तक को इसकी सूचना दी गई।

हालांकि, यात्रियों की जान खतरे में थी, इसलिए अमेरिकी सरकार ने उसकी मांगें मान ली और दो लाख डॉलर से भरे बैग उसके पास विमान में पहुंचा दिए गए, लेकिन उससे पहले एफबीआई ने उन नोटों के नंबर नोट कर लिए थे, ताकि हाइजैकर को पकड़ा जा सके।

Viral Video: जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा, स्टेडियम में नारा लगा रहे पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल

Worlds most famous plane hijacker db cooper story mysterious man in the world Trending News
दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब - फोटो : Adobe Stock

किसी को भी अंदाजा नहीं था कि कूपर का असली खेल तो अभी बाकी था। दरअसल, कूपर की जब सारी मांगें पूरी हो गईं तो उसने पायलट को विमान उड़ाने के लिए कहा। रात का समय था और उसने पायलट को विमान मैक्सिको ले जाने के लिए बोला। उधर, अमेरिकी एयरफोर्स ने भी अपने दो विमान उसके पीछे लगा दिए थे, ताकि लैंडिंग के वक्त कूपर को पकड़ा जा सके। 

विमान अभी हवा में ही था कि कूपर ने सभी को पायलट रूम में जाने को कहा। साथ ही उसने यह भी हिदायत दी कि दरवाजा अंदर से बंद रखा जाए। इसके थोड़ी ही देर के बाद पायलट को विमान में हवा के दबाव में फर्क महसूस हुआ। जब को-पायलट ने बाहर जाकर देखा तो विमान का दरवाजा खुला हुआ था। उसने तुरंत जाकर दरवाजा बंद किया और कूपर को पूरे विमान के अंदर ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वह हवा में ही विमान से नीचे कूद चुका था। 

Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Worlds most famous plane hijacker db cooper story mysterious man in the world Trending News
दुनिया का सबसे रहस्यमयी इंसान, आसमान में ही विमान से हो गया था गायब - फोटो : Adobe Stock

विमान जब एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे चारों तरफ से घेर लिया गया। सबको लगा कि अब तो कूपर पकड़ा जाएगा, लेकिन वह तो पहले ही भाग चुका था। हर कोई यह जानकर हैरान था कि आखिर कूपर ने ऐसा कब किया। यहां तक कि उस विमान के साथ-साथ चल रहे अमेरिकी एयरफोर्स के विमानों के पायलटों को भी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला। 

कूपर को हर जगह ढूंढा गया, लेकिन उसका आज तक पता नहीं चला। तस्वीर के नाम पर भी उसकी बस एक स्केच है। उसकी असली तस्वीर भी किसी के पास नहीं है और ना ही किसी को यह पता है कि वो कौन था, कहां से आया था और क्यों ऐसा किया था?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed