Richest Village In World: दुनिया का सबसे अमीर गांव है भारत में, हर शख्स के बैंक खाते में हैं लाखों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्छ जिले में अट्ठारह गांव मौजूद हैं जिनमें मदपार भी शामिल है। बताया जाता है कि गांव के हर शख्स के बैंक खाते में 15 लाख रुपये हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गांव में बैंक के अलावा अस्पताल, झील, पार्क और मंदिर हैं। यहां गौशाला भी मौजूद है।
इस गांव में मौजूद स्कूल-कॉलेज और अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलती है। इस गांव में लोगों के अमीर होने के पीछे एक वजह है। दरअसल इस गांव के ज्यादातर लोग विदेशों में नौकरी करते हैं। कुछ लोगों ने कई साल विदेशों में रहने के बाद यहां आकर अपना बिजनेस शुरू किया है और खूब कमाई कर रहे हैं।
65 प्रतिशत लोग एनआरआई हैं
एक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दुनिया के सबसे अमीर गांव मदपार के 65 प्रतिशत लोग एनआरआई हैं। विदेशों में रह रहे लोग अपने परिवार वालों को अच्छा खासा पैसा भेजते हैं।
लंदन से खास है नाता
साल 1968 में लंदन में मदपार विलेज एसोसिएशन की स्थापना की गई थी। लंदन में मदपार के काफी संख्या में लोग रहते हैं जिसकी वजह से इसका गठन किया गया। एक दूसरे से लोगों को जोड़ने के लिए एसोसिएशन बनाया गया था। अभी भी इस गांव के लोग अधिक संख्या में विदेशों में रहते हैं। विदेशों में रहने वाले लोग अपने परिवार को मोटा पैसा भेजते हैं। इसकी वजह से यहां के लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये हैं।