{"_id":"629046d2bd5b8a56ac7a1a5b","slug":"trl-vs-vel-photos-smriti-mandhana-enjoys-batting-of-kiran-navgire-inspite-of-being-opposite-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRL vs VEL Photos: स्मृति मंधाना ने मैदान पर जमकर की मस्ती, किरन की बल्लेबाजी देख खुश हुईं विपक्षी कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
TRL vs VEL Photos: स्मृति मंधाना ने मैदान पर जमकर की मस्ती, किरन की बल्लेबाजी देख खुश हुईं विपक्षी कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 09:22 AM IST
सार
ट्रेबलेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना को किरण नवगिरे की बल्लेबाजी बेहद पसंद आई। उन्होंने मैच के बाद उनकी तारीफ भी की, लेकिन इस मैच में जीत के बावजूद स्मृति की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब फाइनल मुकाबले में वेलोसिटी का मुकाबला सुपरनोवाज से होगा।
विज्ञापन
1 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
महिला टी20 चैलेंज का तीसरा लीग मैच ट्रेबलेजर्स और वेलोसिटी के बीच खेला गया। यह मुकबाला ट्रेबलेजर्स ने 16 रन से अपने नाम किया। हालांकि, इस जीत के बावजूद ट्रेबलेजर्स की टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी। अब वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच फाइनल खेला जाएगा। पहले मैच में सुपरनोवाज के खिलाफ बड़ी हार के बाद ट्रेबलेजर्स को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत थी। ट्रेबलेजर्स के खिलाड़ियों को इस बात का अंदाजा बहुत अच्छे से था। इसी वजह से बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में रन बनाए और 190 का स्कोर खड़ा कर दिया। गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट गिराए और अपनी टीम को 16 रन से जीत भी दिलाई, लेकिन विपक्षी टीम को सस्ते में नहीं समेट सके। इसी वजह से वेलोसिटी की टीम फाइनल में पहुंच गई।
इस मैच के दौरान ट्रेबलेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने मैदान में जमकर मस्ती की। मैच के बाद उन्होंने विपक्षी टीम की बल्लेबाज किरण की जमकर तारीफ की। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के नन्हें फैन भी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। हालांकि, स्मृति इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाईं, लेकिन शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और 15 गेंद में 29 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
स्मृति मंधाना
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान स्मृति मंधाना बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। उनकी टीम ने यह मैच 16 रन के अंतर से जीता, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, मंधाना अपने साथी खिलाड़ियों के प्रयास से खुश नजर आईं।
4 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम वेलोसिटी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान भी मिस्ट्री गर्ल मैदान में देखी गई। इस बार भी यह लड़की उत्तर-पूर्व भारत की महिलाओं के साथ स्टेडियम में बैठी हुई थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह मिस्ट्री गर्ल किस टीम को सपोर्ट कर रही थी। इसे ट्रेबलेजर्स के दोनों मैचों में देखा गया है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रेबलेजर्स की फैन हो।
विज्ञापन
5 of 10
केट क्रॉस
- फोटो : IPL/BCCI
केट क्रॉस ने इस मैच में वेलोसिटी की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने विपक्षी कप्तान स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। मंधाना इस मैच में सिर्फ एक रन बना पाई। मंधाना को आउट करने के बाद क्रॉस ने खास अंदाज में विकेट का जश्न मनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।